FIFA वर्ल्ड कप 2026 - पेज 6
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे केप वर्डे से होगा। इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल मेसफील्ड का मानना है कि अर्जेंटीना के पास आराम से आगे बढ़ने की क्षमता और अनुभव है, लेकिन केप वर्डे को नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने के उसके ऐतिहासिक सफर का श्रेय मिलना चाहिए।
बेल्जियम के मैनेजर रूडी गार्सिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सेनेगल के खिलाफ बेल्जियम की जबरदस्त वापसी पर बात करते हुए कहा कि 83वें मिनट में जब उनकी टीम 2-0 से पीछे थी, तो उनके लिए मैच पलटना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन हाइड्रेशन ब्रेक के दौरान थोड़ी बातचीत ने टीम को लगभग नामुमकिन वापसी करने में मदद की। बेल्जियम ने सेनेगल को राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 3-2 से हराया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। कप्तान हैरी केन ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर पर सह-मेजबान मेक्सिको ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई, लेकिन खुशी और जश्न का माहौल कुछ देर बाद दुखद घटना में बदल गया। जश्न के दौरान मेक्सिको की राजधानी के डाउनटाउन इलाके में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई।
फीफा विश्व कप 2026 में मंगलवार को मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच राउंड ऑफ 32 का मुकाबला खेला गया। मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हरा दिया।
मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे ने इसे टीम के लिए बहुत खास पल बताया है, क्योंकि मेक्सिको ने एक ऐसी बाधा पार की है जिसे वे टीम के साथ अपने पिछले कार्यकाल में पार नहीं कर पाए थे।
नीदरलैंड के कोच रोनाल्ड कोमैन ने मंगलवार को मोरक्को से पेनल्टी शूटआउट में टीम के हारने और फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बतौर कोच अपने भविष्य पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि वह अभी भी मॉन्टेरी स्टेडियम में आए परिणाम से उबर रहे हैं।
स्पेन के लिए उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब शुक्रवार रात उरुग्वे के खिलाफ खेलते हुए विंगर निको विलियम्स के ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट लग गई थी। लेकिन स्पेन के लिए अच्छी खबर यह है कि उनकी ग्रोइन की मांसपेशी फटी नहीं थी, इससे उनके वर्ल्ड कप में दोबारा खेलने की उम्मीद है।
लियोनेल मेसी ने अपने शानदार करियर में एक और खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। रविवार को डलास स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जॉर्डन को 3-1 से हराया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


