लेटेस्ट - पेज 109
पंजाब सरकार के ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत संगरूर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
भारत ने अपनी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड की निगरानी में किया गया।
मिडिल एज में उच्च रक्तचाप, टाइप-2 मधुमेह और धूम्रपान को अगर नियंत्रित रखा तो तय है कि डिमेंशिया की शुरुआत को औसतन 13 वर्ष तक टाला जा सकता है। यह दावा एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में किया गया है।
ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रेजा ने गुरुवार को कहा कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान की सैन्य क्षमताएं उसके अपने रक्षा उद्योग और स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने गुरुवार असम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 के 135.871 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले पहुंच-नियंत्रित गुवाहाटी–तेजपुर कॉरिडोर विकसित करने को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। सुशील ने पहलवान सागर धनखड़ के मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने गुरुवार को कहा कि पंजाब खेल के क्षेत्र में लगातार पिछड़ रहा है, जबकि दूसरे राज्य आगे बढ़ रहे हैं।।
महाराष्ट्र में शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलीलें पेश करते हुए चुनाव आयोग के फैसले पर कई सवाल उठाए।
वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच सेंसेक्स में 374 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी 24,600 से ऊपर बंद हुआ।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने इंडिगो, जेप्टो, फिजिक्स वाला, बुकमाईशो, फर्स्टक्राई और स्पाइसजेट समेत नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया है। इन प्लेटफॉर्म पर 'डार्क पैटर्न' जैसे भ्रामक ऑनलाइन तरीके इस्तेमाल करने का आरोप है, जिनसे खरीदारी और सब्सक्रिप्शन के दौरान ग्राहकों को गुमराह किया जाता है।
अभिनेता और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी मां के 75वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त किया।
इमरान हाश्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन-2' के मेकर्स ने गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर के जरिए अभिनेता इमरान हाशमी ने शिवम के किरदार से वापसी की है।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जंतर मंतर के पास छात्रों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से पूरा विपक्ष इस मांग पर अड़ा है कि गृह मंत्री खुद सदन में आएं और जवाब दें।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने जयपुर में आयोजित 'ब्रिक्स 2026 व्यापार मंत्रियों की बैठक' के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स), दवा उद्योग (फार्मास्यूटिकल्स) और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।।
आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप की आईटी कंपनी फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 166 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 205 करोड़ रुपए था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में टेरिटोरियल आर्मी की भूमिका, जिम्मेदारियों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जोधपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली। खराब सेहत के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी कोई आदेश नहीं दिया।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने निचली अदालत के बरी करने के फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को रेप और अन्य धाराओं में सजा का दोषी माना।
भारत का विदेश मंत्रालय (एमईए) अब एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। लाखों की तादाद में फॉलोअर्स अहम और सटीक जानकारी एक और प्लेटफॉर्म पर हासिल कर पाएंगे।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मेटा से कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की पहुंच सीमित करने के बारे में सवाल किया। उन्होंने कहा कि कंपनी के ऑफिस से किसी ने भी इस कार्रवाई की कोई वजह नहीं बताई।
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध लगातार जारी है। गुरुवार को भी लोकसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई।
केरल में गुरुवार से फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में श्रीगंगानगर स्थित राजकीय पर्यवेक्षण एवं किशोर गृह में सुरक्षा गार्ड साहबराम की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
महाराष्ट्र पुणे में जहरीली शराब से 21 लोगों की जान लेने वाली घटना 27 से 30 मई 2026 के बीच हुई थी। इस हादसे ने कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'जेन जी संवाद' कार्यक्रम को स्वागत योग्य कदम बताया है। इस दौरान, सरावनी ने एफसीआरए विधेयक को देशहित में बताते हुए कहा कि यह पास होना जरूरी है।
आज की आधुनिक और व्यस्त जीवनशैली में पेट संबंधित शारीरिक और मानसिक समस्या होना आम हो गया है। ऐसी स्थिति में नावासन उन आसनों में से एक है, जो पेट और शरीर के संतुलन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
कर्नाटक के बाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 25 हो गई है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की गुरुवार को वीकली एक्सपायरी है और बीएसई कैश मार्केट में कम तरलता के बीच हाल ही में लागू हुए नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (सीएएस) के कारण बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव देखने मिल सकता है।।
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई को लेकर राउज एवेन्यू की फास्ट ट्रैक कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने इस मुद्दे पर अहम टिप्पणियां कीं।।
फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो ने माना है कि वर्ल्ड कप को निजी निवेशेकों को बेचने की कोशिश में गलतियां हुईं और उन्होंने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है। हालांकि, मोरक्को में हुई संकटकालीन बैठक के दौरान सीनियर अधिकारियों ने इन्फेंटिनो के फीफा प्रमुख बने रहने का समर्थन किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


