लेटेस्ट - पेज 126
राज्यसभा में शुक्रवार लगातार जबरदस्त नारेबाजी होती रही। विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर सभापति के आसन के समीप आ गए और नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी।
बड़ी पुरानी कहावत है, 'जहां चाह वहां राह'। यह लाइनें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला डिस्कस थ्रो में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली एथलीट सीमा कालीरमन पर फिट बैठती हैं।
वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम को लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में भारतीय टीम को अमेरिका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का समर्थन करने के आरोप में एक वैश्विक नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने ईरान और अन्य देशों की उन कंपनियों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में वाशिंगटन का कहना है कि वे प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइन 'महान एयर' के संचालन को बनाए रखने में मदद करती हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को भारत में स्वदेशी रूप से विकसित पहली 'फ्लाइट हेरिटेज' प्राप्त सैटेलाइट बैटरी की उपलब्धि पर हैदराबाद स्थित स्पेस स्टार्टअप टेकमी2स्पेस की सराहना की। कंपनी की 'पावरबैंक-50' बैटरी अंतरिक्ष में सफल प्रदर्शन के बाद यह प्रतिष्ठित दर्जा हासिल करने वाली देश की पहली स्वदेशी सैटेलाइट बैटरी बन गई है।
अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ अपनी आगामी फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप अप की तस्वीरें वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वे डायरेक्टर और फिल्म की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं।
संसद के दोनों सदनों से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक- 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर सभी लोग बहुत ज्यादा गंभीर हैं।
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में पिछले कुछ हफ्तों से शिवांगी जोशी और एक्टर हर्षद चोपड़ा की दोस्ती को लेकर काफी बातें हो रही हैं। घर के अंदर और बाहर सोशल मीडिया पर भी लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुर पुलिस ने एक एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर भरत तिवारी को गोली मारने का आरोप है।
बहु दवा प्रतिरोधी (एमडीआर) टीबी से जूझ रहे मरीजों के इलाज में नई चुनौती सामने आई है। एमडीआर टीबी के साथ टाइप-2 मुधमेह से पीड़ित मरीजों पर टीबी की दवाओं का असर काफी धीमा होता है।
असेसमेंट ईयर 2026-27 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न भरने की शुक्रवार को आखिर तारीख है। अब तक देश में करीब 5.5 करोड़ लोग आईटीआर जमा कर चुके हैं।
समुद्री मछली पकड़ने वाले एक लाख जहाजों में जल्द ही वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम (वीसीएसएस) के तहत ट्रांसपोंडर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। यह सिस्टम खराब मौसम के दौरान मछुआरों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जिससे बचाव दल अपने जहाजों का तेजी से पता लगा सकेंगे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जेन जी की आवाज को दबाना चाहती है।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में तेज धूप और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।
आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला शुक्रवार को फिर टल गया।।
आज की व्यस्त जीवनशैली में जहां तनाव, कब्ज और पीठ दर्द जैसी शारीरिक समस्याएं आम हो गई हैं, वहां योगमुद्रासन एक संजीवनी की तरह काम करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क संतुलित रहता है।
रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने लेवांते से स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को लगभग 25 मिलियन यूरो की फीस पर साइन किया है। इस बात की जानकारी रियल मैड्रिड ने अपनी वेबसाइट पर दी है।
एनडीआरएफ के अनुसार, महाराष्ट्र भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी दो से तीन लोग फंसे हो सकते हैं और घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
सोने और चांदी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत तक फिसल गया।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड कंटेंट के कथित प्रसार के संबंध में औपचारिक शिकायत मिलने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बढ़ती अशांति को लेकर कई ब्रिटिश सांसदों ने गंभीर चिंता जताई है। इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई, आवाजाही पर पाबंदियों और संचार व्यवस्था ठप होने की खबरों के बीच आम नागरिकों के हताहत होने और घायल होने की भी खबरें आ रही हैं।
पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपनी 'लॉक अप' की साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पर तब भड़क गई, जब उन्हें पता चला कि श्रेया ने एक्टर गौरव खन्ना के साथ उनके तलाक के बारे में कुछ बातें कही थीं।।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप पर एक रिहायशी इमारत पर अमेरिकी हमले की निंदा की। अमेरिका की तरफ से केशम द्वीप पर किए गए हमले में तीन आम लोग मारे गए।
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 70 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 77,998 और निफ्टी 44 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,361 पर था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करके रिकवर किए जा सकने वाले जरूरी मिनरल्स और मटीरियल पर नियंत्रण सख्त कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मॉर्फ्ड वीडियो मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह शिकायत भाजपा के एक सोशल मीडिया पदाधिकारी ने दर्ज कराई थी।
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक आठ जिलों में 2.12 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला शहर में आयोजित राज्य-स्तरीय क्षमता-निर्माण और ऋण वितरण कार्यक्रम में स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजीएस) को 300 करोड़ रुपए के ऋण वितरित करेंगे।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


