लेटेस्ट - पेज 127
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने भारत समेत हर भौगोलिक क्षेत्र में जून-क्वार्टर के रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाए। ये नतीजे सप्लाई चेन में बहुत बड़ी रुकावटों और विदेशी मुद्रा से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आए।
लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। चमोली जिले में पागल नाला के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आठवां दिन भारत के लिए अच्छा रहा। देश की झोली में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आया।
भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर जगतकुमार पटेल को बिना खोपड़ी खोले ब्रेन ट्यूमर हटाने की एक नई सर्जरी विकसित करने का श्रेय दिया गया है, जिससे मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं।।
दिल्ली सरकार शुक्रवार को छात्राओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ करेंगी।
दक्षिण त्रिपुरा जिले में कोचिंग के लिए घर से निकली एक स्कूली छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। यह घटना सबरूम सब-डिविजन की थाईबुंग ग्राम पंचायत के पालपारा इलाके में हुई।
महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक से ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि पर बाबा महाकाल के दर पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला। इस दौरान भक्तों ने गुरुवार देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि बोर्ड ऑफ पीस, हमास और गाजा में मौजूद सभी दूसरे हथियारबंद समूहों के पूरी तरह से हथियार खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गया है।।
महान साहित्यकार और उपन्यास के 'सम्राट' कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद्र की शुक्रवार को 146वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ही घंटों में चीन, तिब्बत और नेपाल के कई हिस्सों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे तेज भूकंप चीन में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई।
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने प्रवर्तन अभियानों के बारे में नई जानकारी दी है। सेना का कहना है कि अमेरिकी बलों ने दर्जनों कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदल दिया है, साथ ही मध्य पूर्व में व्यापक निगरानी और नौसैनिक उपस्थिति बनाए रखी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। सीमा कालीरमन ने विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
राजस्थान ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की वैज्ञानिक पहचान के लिए एक वेब-बेस्ड असेसमेंट टूल शुरू करके मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह टूल तुरंत डायग्नोस्टिक रिपोर्ट देता है और टेलीमेडिसिन के जरिए स्पेशलिस्ट से सलाह लेने की सुविधा भी देता है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं। जमैका की सामंथा हॉल ने खिताब अपने नाम किया।
वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सिल्वर मेडल दिलाया। लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'फर्स्ट ग्लोबल ड्रग रेगुलेटरी कॉन्क्लेव 2026' के उद्घाटन सत्र में भारत के रेगुलेटरी विजन को दुनिया के सामने रखा। इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में दवा और मेडिकल उपकरणों की सुरक्षा, गुणवत्ता और नवाचार को लेकर वैश्विक सहयोग पर जोर दिया गया।
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की सीनियर पुरुष नेशनल टीम अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में एक फ्रेंडली मैच खेला जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो संदेश के जरिए देश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि अब पेपर माफिया और पेपर लीक करने वाली गैंग को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अजरबैजान के बाकू में जारी अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की महिला पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा, जिन्होंने कड़े मुकाबले वाले वेट कैटेगरी में एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते।।
यूक्रेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने गुरुवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से फोन पर बात की। इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की और यूक्रेन में जारी युद्ध के वैश्विक प्रभावों पर विचार साझा किए।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों छात्र गुरुवार को लोक भवन के बाहर एकत्र होकर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और जेएसएससी से जुड़ी परीक्षाओं को रद्द करने, सीबीआई जांच और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने बुधवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत 'इंपीरिया विशफील्ड प्राइवेट लिमिटेड', 'इंपीरिया स्ट्रक्चर्स लिमिटेड', उनके प्रमोटर डायरेक्टरों और दिल्ली में मौजूद रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के आठ रिहायशी और कमर्शियल ठिकानों पर तलाशी और सर्वे का काम किया।।
लोकसभा के बाद राज्यसभा ने गुरुवार को 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल' पास कर दिया। इसके साथ ही सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के उपायों को मजबूत करने वाले इस कानून को संसद की मंजूरी मिल गई है।
उत्तराखंड सरकार ने अगले 6 माह के लिए एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है। इस अवधि में सरकारी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सरकार ने आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
जापान के कुमामोटो प्रीफेक्चर भूकंप हादसे के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। हालांकि, मामले की जांच चल रही है कि इन मौतों का सीधा संबंध रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से था या नहीं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) के निर्माण और पुनर्विकास के संबंध में नागरिकों के विचारों को सुनने के लिए एक अलग सेल के गठन का निर्देश दिया है।
मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान में मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और 71.44 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


