लेटेस्ट - पेज 129
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात बेकाबू हो चुके हैं। पाकिस्तानी अधिकारी की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर हिंसात्मक कार्रवाई की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूएपीए (गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत पीओके में बसे चार आतंकवादियों की रामबन जिले में स्थित संपत्ति जब्त की है। गुरुवार कोयह जानकारी पुलिस ने दी।
भारत की ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के वित्त वर्ष 2030 तक लगभग 10 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह मैन्युफैक्चरर्स द्वारा सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट, डिफेंस, एयरोस्पेस और डेटा-सेंटर पावर जेनरेशन जैसे अधिक मार्जिन वाले प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेक्टर में अपने कारोबार का विस्तार करना है।
पूर्व बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और मॉडल नेहल चुडासमा टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। बिग बॉस के घर में भी उन्होंने कई बार गलत समझे जाने और अकेले पड़ जाने का दर्द झेला था।
अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई दी।
31 जुलाई… यह सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है। यह वह दिन है, जब हिंदुस्तान की सबसे सुरीली आवाजों में से एक हमेशा के लिए खामोश हो गई।
संसद में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है। गुरुवार को राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला।
संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।
भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने करियर में यूं तो कई बड़े मुकाम हासिल किए, लेकिन आइए उनके करियर से जुड़ी आपको पांच सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और पैलेट गन से घायल हुए लोगों का इलाज कराने का निर्देश दिया।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।।
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया।
जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।
बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वोट डाला। मतदान के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत का दावा करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, कार्यकर्ता आधारित राजनीति और स्थानीय जुड़ाव के पक्ष में मतदान कर रही है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने इसे जवाबी कार्रवाई बताया है।
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।
गुरुवार को सावन माह की शुरुआत के साथ ही झारखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के सुल्तानगंज स्थित में उत्तरवाहिनी गंगा से लेकर झारखंड के देवघर तक ज्योतिर्लिंग तक करीब 105 किलोमीटर लंबे कांवर पथ पर गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियों की लंबी कतार दिखी और पूरा इलाका बोल बम के नारों से गूंजा।
अभिनेता सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से मिलने के लिए रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर पहुंचे। सेट के बाहर अभिनेता ने पैपराजी को पोज दिए।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल आए।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को कहा कि 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1,300 प्रतिशत बढ़ गया है। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर की मांग में इजाफा होना है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सड़क दुर्घटना में स्विफ्ट कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि सड़क पर गड्ढे का अंदाजा न लगने की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ नाले में जा गिरी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए 30 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को मिलीजुली हुई। एक तरफ सोने में मामूली तेजी के साथ, जबकि चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:15 पर सेंसेक्स 151 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,502 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,213 पर खुला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनपद के समग्र विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 692 करोड़ रुपये की लागत वाली 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में कोयंबटूर और नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, जिसका कारण तमिलनाडु तट के साथ वायुमंडल के निचले स्तरों पर व्याप्त कमजोर निम्न दबाव परिसंचरण को बताया गया है।।
संयुक्त राष्ट्र के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला से निपटने के प्रयासों को बढ़ाने की अपील की है, क्योंकि महामारी का फैलाव बचाव के प्रयासों की तुलना में बहुत तेजी से हो रहा है।।
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा 'रामायण: पार्ट 1' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार ब्रह्ममुहूर्त में हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


