लेटेस्ट - पेज 130
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में कोयंबटूर और नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, जिसका कारण तमिलनाडु तट के साथ वायुमंडल के निचले स्तरों पर व्याप्त कमजोर निम्न दबाव परिसंचरण को बताया गया है।।
संयुक्त राष्ट्र के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला से निपटने के प्रयासों को बढ़ाने की अपील की है, क्योंकि महामारी का फैलाव बचाव के प्रयासों की तुलना में बहुत तेजी से हो रहा है।।
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा 'रामायण: पार्ट 1' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार ब्रह्ममुहूर्त में हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया।।
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल के करीबी टुल्लू मंडल के घर से करोड़ों की नकदी और सोना बरामद होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली ममता बनर्जी की सरकार में ऐसे लोगों को बढ़ाया गया था, जो संसाधनों की लूट कर रहे थे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल ने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़ दर्शन, पर्यावरण संरक्षण और सनातन परंपराओं से जुड़ने का एक खास संदेश दिया है।।
महंगाई के खतरे को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी पर बिना किसी बदलाव के रखा है।।
महाराष्ट्र के भिवंडी में मुंबई-नासिक हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर में तकरीबन 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को देश भर के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ सावन के पवित्र महीने का स्वागत किया। सुबह से ही हजारों भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए शिव मंदिरों में जमा हुए।
भारत के मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में 8.09 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश के साथ सिल्वर मेडल जीता।।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पैरा एथलीट्स ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 'गोल्ड' और 'सिल्वर' मेडल दिलाया। दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीतकर 'गेम्स रिकॉर्ड' के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित श्रावण मास गुरुवार से प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता समेत कई भाजपा-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ।।
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बुधवार को बताया कि लगातार बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से आई भीषण बाढ़ के कारण ओडिशा के कई जिलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।।
लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ई-सिम एक्टिवेशन के जरिए होने वाली साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले विदेशी साइबर अपराधियों को भारतीय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था।
जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हुए एक कथित ईरानी मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका पूरी ताकत के साथ जवाब देगा।
अमेरिका ने ईरान की दो समुद्री सेवा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। वॉशिंगटन का आरोप है कि ये कंपनियां इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीस) के समर्थन से एक बीमा योजना चला रही थीं, जिसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों से पैसे वसूले जाते थे।
आध्यात्मिक चिकित्सा (Spiritual Healing) क्या है, इसके लाभ, तरीके, महत्व और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव जानिए। पढ़ें ध्यान, योग, प्रार्थना और सकारात्मक सोच से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई में नकली भारतीय दस्तावेज तैयार करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड और 25,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में हाल ही में पारित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक रोधी कानून पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद और देश को गुमराह करने, तथ्यात्मक रूप से गलत बातें कहने और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का काम किया।
अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी मार्वेल टेक्नोलॉजी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगले तीन वर्षों में भारत में 25 करोड़ डॉलर (250 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगी, जिसका उद्देश्य कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) क्षमता, इंजीनियरिंग प्रतिभा और बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले से बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आईआईटी खड़गपुर कैंपस से एक प्रोफेसर का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी को गोली लगी थी।।
बिहार के मोतिहारी में बुधवार को बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (बीपीएसएससी) की ओर से आयोजित 'अधिनायक अनुदेशक' (कमांडेंट इंस्ट्रक्टर) भर्ती परीक्षा के दौरान एक छिपे हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल करने की कोशिश का मामला सामने आया।।
जानिए सुबह की 7 आसान और हेल्दी आदतें जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान, खुश और स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। पढ़ें Healthy Morning Routine से जुड़ी जरूरी Lifestyle Tips।
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 11.32 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को दावा किया कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिका के एक सैन्य एयर बेस और अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुख्यालय पर हमला किया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया में दी गई।
राजधानी दिल्ली में लगातार हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया कि दिल्ली की सड़कों, बसों और मेट्रो स्टेशनों तक में बारिश का पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अरुंधति चौधरी ने बुधवार को महिलाओं की 70 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का मेडल पक्का कर लिया है। इस जीत के बाद अरुंधति ने बताया कि उन्होंने बाउट से पहले 2 किलोग्राम वजन कम किया था।
बढ़ती आबादी, घटता भूजल स्तर और बड़ी मात्रा में बारिश का पानी व्यर्थ बह जाना, आज देश के लगभग हर शहर के सामने ये बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में जल संरक्षण सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरत बन चुका है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


