लेटेस्ट - पेज 131
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को खिताब जिताने के कुछ ही घंटों बाद मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एशियन गेम्स का आयोजन होगा।
वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में 1.1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच सिस्टम में कोई खराबी नहीं पाई गई है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के पातालपुरी मठ में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां 100 से ज्यादा मुस्लिम श्रद्धालुओं ने जगतगुरु बालक दास महाराज से गुरु दीक्षा ली और गुरु पूजा की।
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12,207 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया।
लोकसभा में बुधवार को पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया। साथ ही, विधेयक पर लंबी चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर शुरू हुए विवाद और अब ऑडियो क्लिप के जरिए मिली धमकी के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक ऑडियो मैसेज और फेसबुक पोस्ट के जरिए धमकी दी गई है।
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने बुधवार को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि टेलीग्राम ने ऐसे कंटेंट को हटाने में विफलता दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस के भीतर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के संचालन के लिए किया जा रहा था।
संसद के मानसून सत्र में बुधवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में उस समय जोरदार हंगामा हुआ, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं। राहुल गांधी के बयानों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए हो गया है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम पुलिस की ओर से रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। लॉ एनफोर्समेंट की ओर से की गई कार्रवाई की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तारीफ की है।
गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्ला गांव में बुधवार को नहर का पानी ओवरफ्लो होने से बड़ा हादसा सामने आया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण नहर का पानी गांव की ओर फैल गया, जिससे कई घरों और खेतों में पानी भर गया।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा किए गए हालिया मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश को करीब 60 ट्रिलियन डॉलर मूल्य वाले वैश्विक बाजारों तक पहुंच दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर नोटिस जारी किया। भारती ने 1998 के रूरल डेवलपमेंट बैंक धोखाधड़ी मामले में मिली सजा पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट के इनकार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन के दौरान सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है।
टेलीविजन इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तीन अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी साझा की।
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपनी जिंदगी से जुड़ा खास अनुभव साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी आया, जब सख्त खानपान, नियमित एक्सरसाइज और पूरी मेहनत के बावजूद उनके शरीर में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था।
संसद में पेपर लीक से जुड़े विधेयक पर हुई चर्चा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी, सरकार के जश्न और 'वंदे मातरम' विधेयक विवाद पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के वीडी सावरकर और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर दिए गए बयानों पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भी अपनी राय रखी।
कई सप्ताह की राजनीतिक कवायद, लगातार बैठकों और मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली पड़े पदों के बाद कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर बुधवार को अंतिम फैसला होने की संभावना है। कांग्रेस हाईकमान आज नई दिल्ली में बची हुई नामों पर अंतिम मुहर लगा सकता है।
गुरु पूर्णिमा पर आधारित भावनात्मक हिंदी लेख पढ़ें। जानें गुरु पूर्णिमा का इतिहास, महत्व, महर्षि वेदव्यास की कथा, गुरु-शिष्य परंपरा, प्रेरणादायक कहानी और इस पावन पर्व का संदेश।
जापान के क्यूशू में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक 170 से अधिक आफ्टरशॉक (भूकंप के झटके) दर्ज किए गए। इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल हैं।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने चारधाम यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को भानेरपानी के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे मालवाहक जहाज एमवी आमिर1 सवार भारतीय नाविकों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और इस मामले को "सर्वोच्च प्राथमिकता" दी गई है।।
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को छात्र प्रदर्शनकारियों के संदर्भ में बात करते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से कहा कि वे सोच-समझकर तय करें कि किसका समर्थन करना है।
आखिरी तारीख 31 जुलाई नजदीक आने से पहले आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और बुधवार सुबह 11 बजे तक असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए करीब 4.70 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। यह जानकारी आयकर विभाग की वेबसाइट पर दी गई।
पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने अपने जीवन से जुड़े खुलासे किए, जिसने शो में मौजूद सभी को भावुक कर दिया। दरअसल, तीनों कंटेस्टें ने बताया कि बचपन में वे यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे।
सीपीआई (एम) नेता और केरल से राज्यसभा सांसद डॉ. वी सिवदासन की ओर से नियम 267 के तहत राज्यसभा के सभापति को नोटिस देकर मांग की गई है कि सदन को स्थगित किया जाए और नीट परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ विरोध करने वाले छात्रों पर जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस के इस्तेमाल सहित परिस्थितियों पर चर्चा की जानी चाहिए।।
भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन निर्यात के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही के दौरान देश का स्मार्टफोन निर्यात लगभग 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान एप्पल आईफोन की शिपमेंट का रहा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


