लेटेस्ट - पेज 150
-
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.87 मिलियन टन हो गई है। इस दौरान होट मेटल, क्रूड स्टील और बिकने योग्य स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है।
-
भारत में जिस खेल ने पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, उसमें जैवलिन शीर्ष पर है। नीरज चोपड़ा ने देश के शीर्ष जैवलिन एथलीट हैं और उन्होंने 2 ओलंपिक पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।
-
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से उठाए गए कदमों के चलते वित्त वर्ष 27 में भारत का भुगतान संतुलन (बैलेंस ऑफ पेमेंट) अधिशेष 65-75 अरब डॉलर के बीच रह सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
-
झारखंड के चतरा जिले में सदर थाना क्षेत्र के घूरनाडीह गांव के पास कड़गु पटेर नदी के पास शुक्रवार को दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक बच्चे का शव नदी की धारा से, जबकि दूसरे का शव नदी किनारे से बरामद किया गया।
-
कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह और उनके पति, लेखक-निर्माता और होस्ट हर्ष लिंबाचिया के लिए इस साल जन्माष्टमी का त्योहार पहले से कहीं ज्यादा खास है। इसकी वजह है उनके परिवार में शामिल उनके दो नन्हे बेटे।
-
मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे और आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने की निर्देश जारी किए हैं ।
-
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी की शुभकामनाओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष को मित्र कह कर संबोधित किया।
-
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी। मेलोनी हाल ही में इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं।
-
जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।
-
अभिनेत्री अश्मेता बख्शी इन दिनों टेलीविजन सीरीज '108 बेस हॉस्पिटल- उरी' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी अभिनय की दुनिया में उनका सफर रोलर-कोस्टर राइड की तरह रहा है।
-
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा जीएसएलवी-एफ 17/ईओएस-05 मिशन के सफल लॉन्च पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने गर्व जताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक शानदार उपलब्धि हासिल हुई है।
-
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर दिल्ली में फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया है।
-
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फेमिनिस्ट आइकॉन और लीडर ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, अभिनेत्री ने उनके द्वारा बताए रास्ते और महिलाओं की कई पीढ़ियों पर पड़े असर के लिए याद किया।
-
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने शुक्रवार को कहा कि वह मुंद्रा में एक समर्पित एम्प्टी कंटेनर यार्ड (ईसीवाई) की शुरुआत कर रहा है, जिसमें एकीकृत वेयरहाउसिंग सुविधा भी होगी।
-
जम्मू-कश्मीर भर के इंटर्न डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर इंटर्नशिप स्टाइपेंड में संशोधन की अपनी लंबे समय से लंबित मांग पर चर्चा करेगा।
-
कॉकपिट में बैठे वायुसेना के जांबाज पायलटों की भूमिका काफी अहम होती है। आसमान के इन रखवालों को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
-
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल की उपलब्धियों का बखान करते हुए विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मैं अपने दुश्मनों से कहता हूं, हमसे उलझने की कोशिश मत करो।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा।
-
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।
-
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर दिए गए बयान के बाद जारी विवाद पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इतनी गहरी बात है कि इसे कोई चरित्रवान व्यक्ति ही समझ सकता है। जो चरित्रवान नहीं है, वह इसे नहीं समझ सकता।
-
श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के पोल से टकरा गया।
-
कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना और अमेरिका की कोको गॉफ ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। रायबाकिना ने जेसिका बौजास मानेरो को, जबकि गॉफ ने पाउला बडोसा को हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया।
-
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे सहयोग की समीक्षा की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब चार देशों का समूह 'क्वाड' अपने अगले विदेश मंत्रियों की बैठक की तैयारी कर रहा है।
-
चित्रकूट में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर 29 अगस्त को 135.20 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अब घटकर 128.00 मीटर पर आ गया है।
-
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर शुक्रवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।
-
नवी मुंबई के कामोठे इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्कूल बस के ड्राइवर ने घर लौट रही साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी करतूत की। घटना की गंभीरता को देखते हुए कामोठे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत को गिरफ्तार कर लिया है।
-
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी गायिकी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं, लेकिन हाल ही में वे खुद एक फैन गर्ल बन गईं। दरअसल, फ्लाइट के दौरान उनकी मुलाकात फाल्गुनी पाठक से हुई और यह सफर उनके लिए यादगार बन गया।
-
अभिनेता अक्षय कुमार आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' में विलेन के रोल में नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि इस किरदार को निभाने के लिए पुलिस में कार्यरत उनके दोस्त ने उनकी मदद की थी।
-
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.