लेटेस्ट - पेज 149
-
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ17 के सफल लॉन्च पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।।
-
शुक्रवार को मथुरा 'भक्ति के सागर' में बदल गया। भगवान कृष्ण के जन्म का त्योहार, कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए हजारों भक्त इकट्ठा हुए।
-
पश्चिम बंगाल में पहली बार गीता पाठ करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि पहली मांग है कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करवाया जाए, दूसरी गोमाता को राज माता का दर्जा दिया जाए और तीसरी काली पूजा के दौरान गलियों-मोहल्लों में होने वाले छोटे-छोटे दंगे अब बंद होने चाहिए, अब हर-हर गंगे होना चाहिए।
-
पंजाब सरकार ने अपनी फ्लैगशिप स्वास्थ्य योजना को और आसान बना दिया है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत अब लाभार्थी अपना हेल्थ कार्ड घर बैठे डिजिटल तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे।
-
शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद मोहसिन तकवी ने जौहर की प्रथा का विरोध करते हुए कहा कि ऐसी परंपराओं को आलोचनात्मक रूप से देखा जाना चाहिए और यूसीसी के तहत कानून सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होने चाहिए।
-
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वायुसेना एवं एयर डिफेंस कमांडर मेजर जनरल राशिद मोहम्मद अल शम्सी से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
-
विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत की भिड़ंत शनिवार को पाकिस्तान से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
-
पश्चिमी यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज होने से पिछले दो दिनों में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार से शुरू हुई झड़पों में 40 सरकारी सैनिक और 50 हौती लड़ाके मारे गए हैं।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 40 करोड़ रुपये के हैशपे क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को उनकी सरकार के इटली गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने पर बधाई दी थी।
-
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी सामरिया के कबातिया इलाके में आतंकवाद के विरुद्ध एक ऑपरेशन पूरा किया। इस ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादियों को पकड़ा गया।
-
नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता लोगों के परिवार अब भी अपनों के सुरक्षित मिलने की आस लगाए बैठे हैं। इन्हीं लोगों में से एक है कबीर महाजन का परिवार।
-
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बाजार में अधिक तरलता के चलते रेपो रेट को अप्रैल 2027 तक बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
-
दिल्ली क्राइम ब्रांच को एटीएम चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 'एटीएम चोरी करने वाले गैंग' के मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट ने राजस्थान के भिवाड़ी के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।
-
भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस महीने के आखिर में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है।
-
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (वेस्टर्न रेंज-II) ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को 30.06 लाख रुपए की ठगी का शिकार बना रहा था।
-
पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सलाहकार की नई जिम्मेदारी दी है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन ने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के सीन पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे 'समस्याग्रस्त' और 'कायरता' बताया।
-
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सरकार लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले छात्रों के दमन पर उतर आई है।
-
भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले मे साउथ जोन की तरफ से खेलेंगे। खिताबी मुकाबले में साउथ जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन से 6 सितंबर से होनी है।
-
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (ऑल-टाइम हाई) 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।
-
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की जीडीपी का 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की वजह सभी क्षेत्रों का अच्छा प्रदर्शन करना है। यह बयान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) के चेयरमैन और ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय कलंत्री ने शुक्रवार को दिया।
-
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता और मेगास्टार मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का नया सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने यह घोषणा कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में 'उत्तम कुमार फिल्म सेंटर' के शिलान्यास समारोह के दौरान की।
-
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) को रोहित यादव के जन्म से जुड़े कागजात में उम्र को लेकर बड़ी गड़बड़ी मिली है, जिसके बाद भारत की अंडर-19 पुरुष टीम के लेग-स्पिनर पर दो साल का बैन लगा दिया गया है।।
-
देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) लिमिटेड ने अप्रेंटिस के विभिन्न 326 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।
-
बहुप्रतीक्षित क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, जिसका असर सिनेमाघर के बाहर भी देखने को मिला।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान पर अयोध्या के संत समाज ने खुलकर समर्थन जताया है। महंत डॉ. देवेशाचार्य जी महाराज ने सीएम योगी के बयान को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी दिव्य और भव्य कृष्ण मंदिर का निर्माण होगा।
-
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 362.57 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,515.43 और निफ्टी 24.25 अंक या 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,897.70 पर बंद हुआ।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत डिजिटल अरेस्ट से जुड़े अपराधों में शामिल संगठित गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है और 20 राज्यों में 89 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है।।
-
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के सरकारी दावे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से परेशान आम जनता के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर वह किस पर भरोसा करे और किस पर नहीं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.