लेटेस्ट - पेज 147
भारतीय कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने बुधवार रात 700 से अधिक रेड-ईयर्ड स्लाइडर कछुए बरामद किए।
भारत अंडर 19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका टीम को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 211 रनों से हराया। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 472 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अमेरिका में भारत का सबसे नया डिप्लोमैटिक मिशन खुद को अमेरिकी प्रशांत दक्षिणपश्चिम क्षेत्र में व्यापार, तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए एक गेटवे के तौर पर तैयार कर रहा है। लॉस एंजिल्स में भारतीय कॉन्सुल जनरल डॉ. केजे श्रीनिवास ने कहा कि यह क्षेत्र भारत-अमेरिका की बढ़ती साझेदारी के लिए बहुत सारे अवसर और क्षमता देता है।
निजी क्षेत्र के बैंक इंडसइंड बैंक के शेयर गुरुवार को पहली तिमाही (क्यू1) के नतीजे आने के बाद शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। बैंक के शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 6.30 प्रतिशत गिरकर 999.25 रुपए के इंट्राडे लो पर पहुंच गए।
जंतर-मंतर के पास सीजेपी प्रोटेस्ट में घायल कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल लाया गया। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल अपडेट के अनुसार, एसीपी भगत के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी ऐप के मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयू) की संख्या बढ़कर 95 करोड़ हो गई है। बीते एक वर्ष में इसके दैनिक सक्रिय यूजर्स की संख्या तीन गुना हो गई है।
हाल ही में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक शर्मा ने बेला मार्केट और बेला कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 60 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में नदियां उफान पर है। कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए भीषण हादसे ने झारखंड के चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है। रोजी-रोटी की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर काम करने गए झारखंड के चार मजदूरों की मौत की खबर बुधवार को जब उनके गांव पहुंची, परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने गुरुवार को कहा कि यह प्रदर्शन किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा और उनकी सभी मांगें पहले की तरह कायम हैं।
युवाओं के भविष्य के लिए और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय लिया है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया है।
भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की डॉयस ये सैन ली को सीधे गेम में हराया।
राइड-हेलिंग कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज ने आर्टिफिशियल इटेलिजेंस (एआई) आधारित दक्षता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की है।।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है और जून तक आर्थिक गतिविधियों की तेज रफ्तार को बनाए रखने में सफल रहा है। साथ ही, देश में औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संकेतक मजबूत बने हुए हैं।
नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को जल्द सख्त सजा दिलाने की घोषणा की। इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पेपर लीक होने के बाद दोषियों को क्या सजा दी जाएगी, यह एक अलग बात है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पेपर लीक ही क्यों रहे हैं?।
आधुनिका जीवनशैली, घटती शारीरिक सक्रियता और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने की आदत ने हमारी कोर स्ट्रेंथ और पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। ऐसी स्थिति में 'नौका संचालनासन' एक अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास है।
अपनी आगामी फिल्म ‘मैक्स, मिन और म्याउजाकी के प्रमोशन में जुटे अभिनेता आदिल हुसैन ने देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आज जो हालात हैं, उसके लिए सिर्फ नेताओं को दोषी ठहराना सही नहीं होगा, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ नगर निगम और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के बैंक खातों से सरकारी धन गबन मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चंडीगढ़ और लुधियाना में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य अपने कब्जे में लिए हैं।
दक्षिण सिक्किम में समरडुंग टनल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि टनल से अब तक 22 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे में फंसे बाकी कर्मचारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आसियान समिट में शामिल होने के लिए फिलीपींस के मनीला पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास से मुलाकात की।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारी सैन्य दबाव झेलने के बावजूद ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता करने के लिए अभी तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तेहरान लगातार बातचीत के दौरान अपना रुख बदलता रहा, जबकि अमेरिका अपने इस संकल्प पर कायम है कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (13 जुलाई) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस ने नीट और शिक्षा सुधारों को लेकर देशभर में चल रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करने, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल या उसकी विचारधारा का बिना सोचे-समझे समर्थन न करने की अपील की।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को लाल निशान में हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 208 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,553 और निफ्टी 51 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,941 पर था।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एसएसबी पेपर लीक को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के दावों पर जवाब दिया है। उन्होंने पेपर लीक की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह घटना 2022 की थी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा।
भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
अभिनेत्री नफीसा अली 'स्टेज-4 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर' से जूझ रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रैकिंग करने के साथ-साथ निर्देशक पद्मकुमार की फिल्म 'मैक्स, मिन एंड मियोजाकी' की शूटिंग पूरी की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'प्रशस्त' ऐप के माध्यम से स्कूली बच्चों में सीखने की अक्षमताओं और दिव्यांगता का शुरुआती चरण में ही पता लगाने का आग्रह किया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा मंत्रालय की ओर से विकसित प्रशस्त ऐप के जरिए सीखने की अक्षमता वाले बच्चों की जल्द पहचान करने को प्राथमिकता दे रही है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की सुनवाई मामले में जानकारी सामने आई है। एक अमेरिकी जज ने फैसला सुनाया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के मामले में 1 जून, 2027 से ट्रायल शुरू होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


