लेटेस्ट - पेज 145
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि वे लगातार सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील कर रहे थे, क्योंकि उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। हालांकि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग करते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायाधीश से इसे तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।
अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के जंतर-मंतर पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे मंचों का इस्तेमाल किसी खास धर्म या विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।।
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ऑटोमेशन पेटीएम की लागत दक्षता को संरचनात्मक रूप से मजबूत करने वाला प्रमुख कारक बनकर उभर रहा है। इसकी मदद से कंपनी तेज वृद्धि के बावजूद अपने खर्चों को लगभग स्थिर बनाए रखने में सफल रही है।
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके की आलोचना की और आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था गहरे संकट का सामना कर रही है।
फिल्म: दुल्हनिया ले आएगी, स्टार कास्ट: महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, खुशाली कुमार, ओमकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा (बीसी आंटी), निर्देशक: आकाशादित्य लामा, रिलीज डेट: 24 जुलाई 2026, कहां देखें: सिनेमाघरों में, अवधि: 2 घंटे 7 मिनट, रेटिंग: 3.5/5
सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.6 प्रतिशत तक कम हो गया।
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने मिस्र की हबीबा रिजक को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने का एक प्राचीन और प्रभावशाली माध्यम है। योग के कई आसनों में 'सर्वांगासन' का विशेष महत्व माना जाता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एम/एस संतोष ओवरसीज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की।
सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे छात्रों के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर भरोसे का प्रतीक बताया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात के बाद कई केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि सरकार परीक्षा सुधार, प्रश्नपत्र लीक पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
हर साल दुनिया भर में करीब तीन लाख लोग डूबने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या बच्चों की होती है।
स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग घुटने की गंभीर चोट के कारण कई महीनों तक मैदान से दूर रह सकते हैं।
असम के कई हिस्से बाढ़ के कारण अभी भी जलमग्न हैं। अधिकारियों ने बताया कि 11 जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं।
जमशेदपुर के डिमना लेक में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर डूब गए। इनमें से एक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा।
निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' से अभिनेता अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है। शुक्रवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों कलाकारों की जमकर तारीफ की और साथ काम करने पर गर्व जताया।
भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 विकेट से हराया। जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।
भारत के महान शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (फिडे) का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। रूसी प्रमुख अर्काडी द्वोरकोविच को यूरोपीय संघ (ईयू) की नवीनतम प्रतिबंध सूची में शामिल किए जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।
प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, संगीत निर्माता और बैकग्राउंड स्कोर डायरेक्टर अभिजीत वघानी लंबे समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उन्होंने हालिया आईएएनएस के साथ बातचीत में मेनस्ट्रीम कमर्शियल म्यूजिक और इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाने के अंतर में बात की।
कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 499 अंक या 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,991 और निफ्टी 149 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,725 पर था।
दिल्ली की उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने महज 6 घंटे में चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरप्तार किया है। दिल्ली पुलिस की इस तेज कार्रवाई से एक छह साल की बच्ची की सर्जरी उम्मीद भी जगी है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आधी रात को जारी एक वीडियो के जरिए छात्रों की समझ का अपमान करने का आरोप लगाया।।
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड इलाके में गुरुवार (स्थानीय समय) दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं से सनसनी फैल गई। इन दोनों हमलों में एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति घायल हुआ है।
उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी और मां घायल हो गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्लासगो ने गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार स्वागत किया। ओवीओ हाइड्रो में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ 2026 एडिशन की आधिकारिक शुरुआत हुई।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 की शानदार शुरुआत पर खुशी जताई है। गुरुवार को टूर्नामेंट के पहले दिन बॉल्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
नीट पेपर लीक मुद्दे पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। केंद्र सरकार द्वारा तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए सहमति दिए जाने के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को “झूठा और भ्रामक” बताया है, जिसमें कहा गया था कि जंतर-मंतर पर खाना ले जा रहे तीन युवकों को निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


