लेटेस्ट
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया अमेठी दौरे के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के दौरे ने राजनीति को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। बुधवार को अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।
केरल में पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता पिनाराई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर राजनीतिक बवाल बढ़ गया है। सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विजयन के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में खास प्रतिनिधि राजदूत सर्जियो गोर ने बहुत कम समय में भारत-अमेरिका रिश्तों को नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई है। भारत और अमेरिका के बढ़ते रणनीतिक रिश्तों पर नजर रखने वाले विश्लेषकों और बिजनेस नेताओं का यही मानना है।
उत्तर कोरिया ने एक नए हल्के बहुउद्देश्यीय मिसाइल लॉन्चिंग सिस्टम और कई सामरिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। दावा है कि ये मिसाइलें दुश्मनों के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करने और नई दिल्ली को यह भरोसा दिलाने के लिए किया कि ट्रंप प्रशासन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को अब भी एक अहम रणनीतिक प्राथमिकता मानता है। यह बात विश्लेषकों और बिजनेस जगत के लोगों ने आईएएनएस को बताई।
टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के बीच की केमिट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। बुधवार को अभिनेता गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबीना की तारीफ करते हुए खास पोस्ट किया।
दिल्ली पुलिस की पश्चिमी जिला टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक मामले के आरोपी कुख्यात लुटेरे और घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटे गए 13 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।
दिल्ली पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने चेतावनी दी है कि एक साइबर अपराधी समूह अमेरिकी लॉ फर्मों को निशाना बना रहा है। यह समूह खुद को कंपनी के अंदर का आईटी स्टाफ बताकर फोन कॉल, फिशिंग ईमेल और कभी-कभी ऑफिस में जाकर भी धोखा देता है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
अभिनेत्री व निर्माता पूजा भट्ट अभिनय की दुनिया से ब्रेक लेकर पॉडकास्ट की ओर केंद्रित हैं। बुधवार को उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए गए आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों का सख्त जवाब दिया है। मुख्य सचिव की नियुक्ति और कैबिनेट बैठक बुलाने पर भाजपा की आपत्ति को खारिज करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।
भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती के एक बड़े कुप्रयास को विफल कर दिया। हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं की सूचना मिलते ही नौसेना के जांबाज तुरंत हरकत में आए और समुद्री डाकुओं को घेर लिया।
अमेरिका के दो प्रभावशाली लॉमेकर्स ने एक नया बिल पेश किया है, जिसका मकसद 14वें दलाई लामा के निधन के बाद भी तिब्बती लोगों और सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (सीटीए) के साथ अमेरिका की भागीदारी और समर्थन जारी रखना है। माना जा रहा है कि इस कदम पर बीजिंग और भारत में रह रहे तिब्बती समुदाय दोनों की खास नजर रहेगी।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 69.84 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,940 और निफ्टी 23.10 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,890 पर थी।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ माकपा नेता पिनाराई विजयन बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आ गए। केंद्रीय जांच एजेंसी के ईडी के कई अधिकारी पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंचकर छापेमारी की।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 27 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
भारत ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह आतंकवाद को समर्थन देना जारी रखता है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।।
गाजियाबाद के वैशाली में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। लिंक रोड पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कार में पहले आग लगी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को ईद के दौरान गाय की कुर्बानी नहीं देने की अपील का स्वागत किया। यह अपील राज्य की कई ईदगाह समितियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से की गई है।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान में 'खतरनाक गिरावट' को लेकर चिंता जताई है।
ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला जारी रहा तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह बयान उस समय आया जब अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और हथियारबंद नौकाओं पर हमला किया।
अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के लॉन्गव्यू शहर में एक पल्प और पेपर मिल में केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस पर 92 रन की बड़ी जीत के बाद अपनी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे मैच में बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेला, जिसकी वजह से आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सड़क अवसंरचना के विकास और राष्ट्रसेवा में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, लंदन में रूसी दूतावास ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटिश अधिकारी यह मानने में नाकाम रहे कि रूस विरोधी प्रतिबंध 'बेकार' हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने मंगलवार को क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 92 रन से दमदार जीत दर्ज की।
8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। मंगलवार को बेंगलुरु में भारत और विदेशों से आए पैरा एथलीट्स ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में रोमांचक मुकाबले पेश किए।
महाराष्ट्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की कैबिनेट उपसमिति की बैठक में करीब 89,731 करोड़ रुपए के पांच मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को विशेष प्रोत्साहन देने का फैसला किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


