लेटेस्ट - पेज 142
नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की पीड़ा को गंभीरता से नहीं ले रही है।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है।
नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा है कि छात्रों पर पड़ा मानसिक दबाव बेहद गंभीर है और कई लोग इसे केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता से जुड़ी मौतें मान रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस पोस्ट को भ्रामक बताया जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के पीछे किसी विदेशी ताकत, पाकिस्तान या चीन की भूमिका से इनकार कर दिया है।।
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण 30,000 भारतीय सेना के जवानों ने इस्तीफा दे दिया है, पीआईबी ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। शनिवार को पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स एक एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो फैला रहे हैं, जिसे झूठे तरीके से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि से जोड़कर पेश किया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उनकी बीमारी आंदोलन की राह में रुकावट नहीं बनेगी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। मुख्य हाईवे को बंद कर दिया गया है।
नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध खरीद, भंडारण और आपूर्ति में शामिल एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करके एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 19.70 लाख से ज़्यादा ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम टैबलेट, कैप्सूल (470.686 किलोग्राम) और एक टाटा सफारी को बरामद किया है।
भारत की अनाहत सिंह इतिहास रचने से बस एक जीत दूर हैं। मिस्र की बारब सामेह को चार गेम में हराकर वह पिछले 21 साल में वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना में पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके थे।
भारत के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीते ब्रॉन्ज मेडल को अपनी वर्षों की मेहनत और लगन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चलाने और सब्जियां बेचने जैसे मुश्किल सफर ने सफल होने के उनके इरादे को और मजबूत किया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर बड़ा बयान दिया है। छात्रों के सुझावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सुझावों से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश की 69,000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। 'बहन जी बाहर निकलो' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में पिछले महीने भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत का कारण बनी चार मंजिला इमारत का शनिवार को ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भारी पुलिस बल और मशीनरी की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की।
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शनिवार से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं।
आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कर्णपीड़ासन को एक महत्वपूर्ण योगासन माना जाता है।
अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले एपीएस वेल्थ वेंचर्स एलएलपी के मुख्य आरोपी अविनाश अर्जुन राठौड़ को पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार कर लिया है।।
दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई की झड़पों के मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि कुछ लोगों ने भीड़ को बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने के लिए उकसाया था।
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई अब और तेज होगी। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस उद्देश्य से गठित स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कामकाज शुरू कर दिया है।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद 20 साल के एक युवक की कार एक खुले नाले में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।।
असम में पिछले कुछ समय से बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस बड़ी आपदा को देखते हुए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की।
आयुर्वेद में ऋतु का विशेष महत्व बताया गया है। छह ऋतुओं के दौरान शरीर में वात, पित्त और कफ दोष, पाचन अग्नि तथा शारीरिक बल में परिवर्तन होते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया। पैरा पावरलिफ्टर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
महाराष्ट्र के चर्चित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने मुख्य आरोपियों में शामिल वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश के लिए महाराष्ट्र पुलिस की विशेष टीम लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में सचिव से लेकर कलेक्टर तक नाम शामिल है।
वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2 हजार रुपए और 6 हजार रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।।
वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए 'बिहार बंद' का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं।
सरकार द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत की।
बीते जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने आठ साल के लंबे ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी इस वापसी की जानकारी देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


