लेटेस्ट - पेज 151
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने वन-डे कप में डरहम की ओर से खेलते हुए डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए और टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई।
ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर अमेरिका की सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति पर राजनीतिक टकराव देखने को मिला। डेमोक्रेट सीनेटर्स ने इस युद्ध को गैरकानूनी बताते हुए अमेरिकी सैनिकों को तुरंत वापस बुलाने की मांग की, जबकि रिपब्लिकन ने ट्रंप के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उनका कदम ईरान को दोबारा बातचीत की मेज पर लाने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए उठाया गया है।
ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप प्रशासन के फैसलों पर अमेरिकी सीनेट में दोनों दलों के सांसदों ने सवाल उठाए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने 87.6 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मांगी है, लेकिन इससे दोनों पार्टियों (रिपब्लिकन और डेमोक्रेट) के सांसदों में नाराजगी देखी गई है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वांगचुक को आगे के उपचार के लिए मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया था।
अमेरिकी सेना ने मंगलवार (अमेरिकी समय) शाम 8:15 बजे ईरान पर लगातार 11वीं रात सैन्य हमले किए। इसकी जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे संस्करण के पेनल्टीमेट राउंड में मंगलवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) एम. प्रणेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाया, जबकि जीएम निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को शिकस्त दी।।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और अमेरिका में जारी तनातनी के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिकी सेना ने दो तेल टैंकरों के गुमराह कर गलत रास्ते पर भेजा, जिस कारण उन्हें धमाकों का सामना करना पड़ा।।
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने एंडी बर्नहैम को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर बंधाई संदेश भेजा।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह 'ग' के अंतर्गत लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार सहित विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटाया था और राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था।
दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को मंगलवार को उठा ले गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सांसदों को अलग-अलग जगहों में रखा गया है।
मशहूर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10 सितंबर को होने वाली एक दिन की 'इनविटेशनल प्राइज मनी' इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में टॉप एथलीट्स हिस्सा लेंगे, जिसमें एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के एथलीट भी होंगे।।
'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' का आयोजन ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होगा, जिसमें 125 एथलीट्स भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम में पैरा-स्पोर्ट्स समेत 13 डिसिप्लिन के 77 पुरुष और 48 महिला एथलीट शामिल हैं।
प्रधानमंत्री आवास के बाहर मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं को पुलिस ने वहां से हटा दिया। प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे।
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.23 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया है।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वांगचुक पिछले 24 दिनों से आमरण अनशन पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना दे रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कई सांसदों को पुलिस ने हटा दिया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उत्तर मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने मंगलवार को स्कोप्जे स्थित विला वोड्नो में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और उत्तर मैसेडोनिया के बीच रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की।
नॉर्थ मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने मंगलवार को भारत की सभ्यतागत विरासत और दुनिया में उसकी बढ़ती अहमियत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय से चली आ रही सभ्यताओं में से एक है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मिडिल ईस्ट में बदलते घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग को सशक्त बनाने और ऊर्जा स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को उच्चस्तरीय वार्ता के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को लोक कल्याण मार्ग तक मार्च निकाला और वहां धरने पर बैठ गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने के लिए पहुंचे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।
राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। यह फैसला ऐसे वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया, जिन्हें पार्टी ने असंवेदनशील आचरण बताया है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला।
उत्तरी मैसेडोनिया के आधिकारिक दौरे पर पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को अपनी समकक्ष के साथ संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने दोनों देशों के बीच स्थापित आर्थिक सहयोग को द्विपक्षीय संबंधों का 'अहम स्तंभ' करार दिया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने एक बार फिर यद्ध नियमों के खिलाफ जाकर बहुमंजिला रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। रूस के हवाई हमलों में जापोरिज्जिया, खेरसोन और ओडेसा में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए हैं।
मशहूर कंपोजर अनु मलिक ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी धुनों से कई यादगार गाने दिए हैं। वह अपनी संगीत प्रतिभा के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका उस सिंगल जज के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के निजी अस्पताल में शिफ्ट करने संबंधी अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया गया था।
मानसून सत्र के दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण नहीं चल सकी। लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार, 22 जुलाई, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के लोकप्रिय कंटेस्टेंट और अभिनेता धीरज धूपर उस वक्त चर्चा में आ गए, जब होस्ट रितेश देशमुख ने उनके परिवार पर शो के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। रितेश ने खुलासा किया कि धीरज के परिवार की ओर से कथित तौर पर शो के अंदर गेम से जुड़ी स्ट्रैटेजी वाली चिट भेजने की कोशिश की गई थी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


