लेटेस्ट - पेज 201
-
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, भोगापुरम से रविवार आधी रात से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।।
-
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रविवार को नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। सेना प्रमुख की यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
-
इजरायली सेना ने रविवार को दावा किया कि दक्षिणी लेबनान में किए गए हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के बद्र रीजनल डिवीजन के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। लेबनानी मीडिया के अनुसार इस हमले में 4 लोगों की मौत हुई है।
-
हंगरी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 10 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एम3 मोटरवे (राजमार्ग) पर मेजोकेरेजटेस शहर के पास पोलैंड में रजिस्टर्ड टूरिस्ट बस खाई में गिर गई।
-
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए एक दिवसीय उपवास पर बैठे। अभ्यर्थी 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा को रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
-
भारत की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए घट गया है। इसकी वजह घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली होना था।
-
कांग्रेस मुख्यालय में 15 अगस्त को 'वंदे मातरम' का अपमान करने पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में स्थित मंगलुरु के उरवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है।।
-
इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत की सरकार ने फ्लोरेस द्वीप में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 14 दिनों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया की स्थिति घोषित कर दी है। यह अवधि 15 से 28 अगस्त तक लागू रहेगी।
-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में सौंपी गई है।
-
ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पुराने दिग्गज क्रिकेटरों और क्रिकेट विशेषज्ञों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
-
शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय से नोटिस मिलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
-
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स की एक स्टडी में सामने आया है कि ब्लड प्रेशर की एक मौजूदा दवा बच्चों में होने वाली दुर्लभ और जानलेवा मस्तिष्क बीमारी की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकती है।।
-
पुलिस ने बताया कि भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चे दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में अपने आवास पर मृत पाए गए।
-
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके 24 साल के बेटे अबू सुफियान की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में हरानगर ग्राम पंचायत की प्रधान फातिमा बीबी भी शामिल हैं, जो तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं।
-
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र जुटे हुए हैं।
-
बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में यादगार जीत दर्ज की। कंगारू टीम से मिले 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।
-
जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग बढ़ाने को तत्पर है। यही वजह है कि जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी इस सप्ताह दो ऐसे देशों का दौरा करेंगे जो इस क्षेत्र के मजबूत सहयोगी हैं।
-
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि इरागवरम मंडल के आइटमपुडी के पास नरसापुरम नहर में एक कार का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गई थी।
-
'दिमागी नक्सली' को लेकर हो रहे विवाद के बीच संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्टीकरण दिया है। किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेताओं को 'दिमागी नक्सली' नहीं कहा है।
-
अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ।
-
एक ओर अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ खड़ा दिख रहा है। सैन्य अभ्यास कर रहा है तो दूसरी ओर उत्तर कोरिया से संबंधों को लेकर नए संकेत भी दिए जाने लगे हैं।
-
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत दरों (ब्याज दरों) पर फैसले को लेकर 'वेट एंड वॉच' मोड में बना हुआ है और मध्य पूर्व तनाव के समाधान को लेकर बनी हुई अनिश्चितता मैन्युफैक्चरिंग इनपुट लागत के लिए एक बड़ा जोखिम बनी हुई है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है। पीएम मोदी अपने आवास पर गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने के बाद लालकिले के लिए निकले थे।
-
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने तीनों अभिनेताओं को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
-
भारतीय सेना और एयर इंडिया के बीच हुए सहयोग समझौते ने अब रोजगार के ठोस अवसरों का रूप लेना शुरू कर दिया है। इस पहल के तहत देशभर से 58 उम्मीदवारों का चयन रोजगार के लिए किया गया है।
-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी और दर्ज किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
-
भाजपा विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के अपमान पर गहरा दुख जताया है।
-
'कसौटी जिंदगी की' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे सीरियल में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस अपने नए शो '108 बेस हॉस्पिटल– उरी' में बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आ रही हैं। शो में वह डॉ. मेजर नैना का रोल निभा रही हैं।
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत के मामले में एक तथाकथित सुसाइड नोट सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उनका शव टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला और मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।
-
बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में चौथे दिन ही 9 विकेट से जीत हासिल कर ली है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.