लेटेस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने मंगलवार को रेल मंत्रालय की लगभग 23,437 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली तीन परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी। जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी लाइन, गुंतकल-वाडी तीसरी और चौथी लाइन और बुरहवाल-सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन शामिल हैं।
भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मुलाकात हुई। इस दौरान टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने तथा क्षेत्रीय शांति और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।
संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की ओर से कथित मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे और नागरिक उड्डयन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरा होने वाला है। इस एक साल के भीतर भारतीय सेना ने मॉडर्न वॉरफेयर के सबसे घातक हथियार बनकर उभरे ड्रोन पर महारत हासिल कर ली है।
मंगलवार को हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लग गई। यह घटना विमान के लैंडिंग के बाद हुई, जब विमान जमीन पर खड़ा था।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी।
अमेरिका ने अपने नए सैन्य अभियान “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को लेकर स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह रक्षात्मक, सीमित और अस्थायी प्रकृति का मिशन है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।।
बिहार के नवादा में एक्टिव साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
दक्षिण जिला पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश स्थित कुख्यात 'कच्छा-बनियान गिरोह' का भंडाफोड़ किया और दक्षिण दिल्ली में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद इसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक इनामी अपराधी भी शामिल है। गोलीबारी के दौरान तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
निर्णायक फ्रेम में निर्णायक ब्रेक के साथ, वू यिज ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के शॉन मर्फी को 18-17 से हराकर अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता। यह लगातार दूसरी बार है जब किसी चीनी खिलाड़ी ने स्नूकर का सर्वोच्च सम्मान जीता है, इससे पहले पिछले साल झाओ ज़िनटोंग ने यह उपलब्धि हासिल की।
एक बलूच सशस्त्र संगठन ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के खारान, वाशुक, अवारान, केच और मस्तंग में पाकिस्तान की सेना के खिलाफ दस हमले किए और दस सैन्यकर्मियों और चार कथित सरकारी एजेंटों को मार गिराया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर आग लग गई। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए तथाकथित अभियान शुरू करने पर जोर देने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है।।
ईरान और मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से हालात तनावपूर्ण होते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सैयद अब्बास अराघची चीन के दौरे पर जा रहे हैं।
हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यूपी पुलिस के पांच कर्मियों की मौत हो गई।।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे की 'मिसिंग लिंक' परियोजना पर वाहन रोककर सेल्फी लेने पर सख्त चेतावनी के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाने का ताजा मामला सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड़ के महापौर रवि लांडगे की सेल्फी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे प्रशासन पर 'दोहरे मानदंड' अपनाने के आरोप लग रहे हैं।
एप्पल आईफोन 17 इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिनों के विशेष अभियान 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अच्छे प्रदर्शन का स्वागत किया। उन्होंने इस जनादेश को विकास-उन्मुख शासन और जनता-केंद्रित नेतृत्व का मजबूत समर्थन बताया।
पुणे के नसरापुर में बच्ची से रेप और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब जिले के दौंड तालुका के देउलगांव राजे गांव में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।।
200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया है। लेकिन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है।
तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा हमेशा से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं। इन दिनों अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) सुर्खियों में हैं, क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है।
देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने पांचवें सीजन के साथ लौटने जा रहा है।
असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स की ओर से मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर घटकर करीब आधा हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला पर बहुचर्चित फैसला आया था।
मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धविराम के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नौसेना लगातार नजर बनाए हुए है। ईरान ने मंगलवार को दावा किया।
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का भारत दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाला माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और वियतनाम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को और गहरा करने और विकास के लिए नया ढांचा तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


