लेटेस्ट - पेज 198
-
झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की सबसे बड़ी मांग मानते हुए वर्ष 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीडीपीएल नामक एजेंसी द्वारा राज्य में कराई गई सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
-
टिप्रा मोथा पार्टी (टीएमपी) के सुप्रीमो प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने सोमवार को संकेत दिया कि यदि केंद्र और राज्य सरकार 2 मार्च, 2024 को हस्ताक्षरित त्रिपक्षीय समझौते के प्रावधानों को लागू करने में विफल रहती हैं, तो उनकी पार्टी त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों में आगामी ग्राम समिति चुनावों के लिए भाजपा के साथ अपने गठबंधन पर पुनर्विचार कर सकती है।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को काजीरंगा नेशनल पार्क के आस-पास इको-सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) को कम करने के प्रस्ताव का विरोध करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने तर्क दिया कि 10 किलोमीटर का एक समान जोन बनाने से आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों और वहां के कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा।
-
झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की सबसे बड़ी मांग मानते हुए वर्ष 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीडीपीएल नामक एजेंसी द्वारा राज्य में कराई गई सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
-
निफ्टी में शामिल कंपनियों के मुनाफे की औसत वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत रही है, जो कि 10 तिमाही में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
-
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कुछ परीक्षाओं को लेकर नए सिरे से मुद्दे उठने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को इसके कामकाज की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की और इसे सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का व्यापक ऑडिट करने का निर्देश दिया।।
-
गुलजार का नाम सुनते ही खूबसूरत शायरी, दिल को छू लेने वाले गाने और ऐसी कहानियां आंखों के सामने आती हैं, जिनमें इमोशन्स को बेहद आसानी से समझा जा सकता है। आज गुलजार हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन उनका सफर किसी फिल्मी परिवार से शुरू नहीं हुआ था।
-
अभिनेत्री सोहा अली खान नियमित फिटनेस और हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाने पर ज्यादा जोर देती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने प्रोटीन से भरपूर ओट्स की रेसिपी बताई और इसके खाने के फायदे पर भी जोर दिया।
-
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 30वें मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स के विरुद्ध 36 रन से जीत हासिल की।
-
अमेरिका और ईरान के बीच जो 60 दिनों का समझौता हुआ था, वो खत्म हो गया है। ऐसे में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि जिस हिसाब से अमेरिका ने बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया है, उसके बाद कोई भी चर्चा बेकार है।
-
भारत की ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद ने स्पेन की पाउला लोपेज/लूसिया रोड्रिग्ज की जोड़ी को 21-9, 21-13 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला सिर्फ 33 मिनट में अपने नाम किया।
-
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में परिवर्तन का ऐलान किया है। इसके तहत अब सुनील भारती मित्तल कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड से इस्तीफा देंगे, जो कि 30 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा।
-
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संगठन में प्रदेश को खास तवज्जो देकर सियासी संदेश साफ कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश से आठ नेताओं को जगह मिली है।
-
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का रावलकोट पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में रहा। अपने हक की बात कर रहे निहत्थों पर पाकिस्तानी सेना ने बर्बरता की हद पार कर दी।
-
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा कैंपस में दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। यह शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में बताई गई 'शक्ति की सप्तधारा' पहल के तहत दिलाई जाएगी।
-
टीम इंडिया ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तीसरे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। अपनी पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद भारत ने श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 284 रन पर समेटकर 178 रन की बढ़त हासिल कर ली।
-
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में सप्ताहांत से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के जियोजे शहर में शनिवार से सोमवार सुबह तक 800 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
-
ए. आर. रहमान की आवाज और संगीत ने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, लेकिन अब यही दिग्गज संगीतकार तमिलनाडु की उन नई आवाजों की तलाश में निकलने वाले हैं, जिन्हें अभी तक बड़ा मंच नहीं मिल पाया है। रहमान अब 'तमिल आइडल' के जरिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से उभरते गायकों को सामने लाने की तैयारी में हैं।
-
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में लगी आग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दुख जाहिर किया गया। साथ ही, जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई, उनके प्रति भी संवेदना प्रकट की गई।
-
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में हुए हादसे के बाद शुरू किए गए बड़े स्क्रीनिंग प्रोग्राम के तहत, एयर इंडिया के दो और पायलट शुरुआती ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
-
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई की।
-
भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और खुफिया क्षमताओं को और मजबूत मिलने जा रही है। इस दिशा में रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक. के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया।
-
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन का तीसरा सोमवार होने और नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खुलने के कारण भारी भीड़ है। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए।
-
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के डायमंड हार्बर लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ का रुख किया। उन्होंने अपने बैंक खाते को फ्रीज किए जाने के बैंक अधिकारियों के कदम को चुनौती दी है।
-
गीतिका जाखड़ की गिनती भारत की मशहूर महिला पहलवानों में की जाती है। महज 13 साल की उम्र में अखाड़े में कदम रखने वालीं गीतिका को पहलवानी का खेल विरासत में मिला।
-
झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में छापेमारी की। टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है।
-
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निवेश आकर्षित करने और 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में भागीदारी को मजबूत करने के मकसद से अपने विदेशी दौरे के अमेरिकी चरण की शुरुआत की।
-
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।
-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
-
भारत ने घरेलू सरजमीं पर हो रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत की है। सोमवार को आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स के अपने शुरुआती राउंड के मैच से हटने के बाद भारत के एम आर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 32 में पहुंच गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.