लेटेस्ट - पेज 196
स्पेन के उत्तरपूर्वी क्षेत्र कैटालोनिया में भीषण आग लग गई, जिससे 2,300 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया।
सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने कड़े संघर्ष के बाद पुरुष एकल के चौथे दौर में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को तीन घंटे और एक मिनट तक चले मैच में 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (4) से हराया।
दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विंबलडन 2026 के महिला एकल मुकाबले के चौथे दौर में जगह बना ली है। तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि फ्रांसीसी विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल अब मध्य पूर्व से अपने घरेलू बंदरगाह टूलॉन लौट रहा है।।
भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी।
शिवसेना के नेता संजय देशमुख ने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संजय देशमुख यवतमाल वाशिम से सांसद हैं।
बिहार से अगरतला रेलवे स्टेशन पहुंची देवघर एक्सप्रेस से 2.36 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित कफ सिरप की एक बड़ी खेप बरामद हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि त्रिपुरा पुलिस नशे की समस्या को खत्म करने और राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुंबई में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत शनिवार को पालघर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका-इजरायल पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस 'थोपे गए युद्ध' के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ईरान पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा और कानूनी और कूटनीतिक सभी रास्तों का इस्तेमाल करेगा।
भारतीय फुटबॉल के पोस्टर बॉय रहे और टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि बढ़े हुए टूर्नामेंट की वजह से एशिया को मिले आठ सीधे क्वालिफिकेशन स्पॉट के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप में क्वालीफाई करने से दूर है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अभी भी महाद्वीप के बड़े देशों से मुकाबला करने के लिए बहुत कुछ करना है।
चुनाव आयोग ने मीडिया और संचार अधिकारियों की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को दूसरी एकदिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस सम्मेलन में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारी, सोशल मीडिया नोडल अधिकारी, जिला मीडिया नोडल अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) और जनसंपर्क विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 260 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।
चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को उत्तरकाशी पुलिस के नेतृत्व में विभिन्न सुरक्षा बलों ने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल हुईं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक बेहद प्यारे पल का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पति विक्की कौशल ने उनके लिए अब तक सबसे प्यारी चीज क्या की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरे के साथ भारत का ध्यान अब हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति की ओर और ज्यादा बढ़ेगा।
गुजरात की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 8 संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।
किडनी की बीमारी और डायलिसिस की स्थिति में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर से कई ऐसे मिनरल्स बाहर नहीं निकल पाते जो सामान्य रूप से यूरिन के जरिए निकल जाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भारत का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि यह परियोजना देश में बनने वाले भविष्य के सभी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए एक मानकीकृत मॉडल (स्टैंडर्ड टेम्पलेट) का काम करेगी।
भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) के इस्तेमाल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ई20 ईंधन को लेकर पानी की खपत, खाद्य सुरक्षा, वाहन के प्रदर्शन, इंजन की सुरक्षा और पर्यावरण पर इसके प्रभाव जैसे कई दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर कलाकार अर्चना पूरन सिंह को एक बार अभिषेक बच्चन ने पानी में धक्का दे दिया था।
केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के सामने आने के बाद कड़ा रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) को मेटा के अधिकारियों को तलब करने के निर्देश दिए हैं।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विधायकों के हस्ताक्षरों में विसंगति के मामले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तारी सहित पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की।।
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला टेस्ट गंवाकर सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) को लंबे समय से दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं का बड़ा कारण माना जाता रहा है। डॉक्टर हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना जरूरी है, क्योंकि यह अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ता रहता है।
वर्षा ऋतु का मौसम अपने साथ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इसी समय शरीर के अंदर कई बदलाव भी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में पाचन शक्ति, यानी जठराग्नि, थोड़ी कमजोर हो जाती है, इसलिए जो भी हम खाते-पीते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे राज्य में स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में 'स्टिंग' जैसे हाई एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की घोषणा की। यह युवाओं में ज्यादा कैफीन वाले ड्रिंक्स के सेवन को नियंत्रित करने के एक गंभीर प्रयास है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी बनाए गए लवकुश मिश्रा के परिवार ने प्रशासन पर घर गिराने की तैयारी का आरोप लगाया है। आरोपी के दादा जगदंबा प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार को मकान ध्वस्तीकरण का एक सप्ताह का नोटिस मिला है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला न्यायालय का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के श्रद्धालुओं को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके द्वारा दिया गया चंदा किस तरह खर्च किया गया।
म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोपों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जांच किए जा रहे छह विदेशी नागरिकों (पांच यूक्रेनी नागरिक और एक अमेरिकी नागरिक) की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 1 अगस्त तक बढ़ा दी।।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावों को पूरी तरह भ्रामक और वैज्ञानिक तथ्यों से परे बताया है। मंत्रालय ने कहा कि ई20 पेट्रोल वाहनों के लिए नुकसानदायक होने, प्रदूषण बढ़ाने, इंजन खराब करने या एथेनॉल उत्पादन में अत्यधिक पानी की खपत जैसे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


