लेटेस्ट - पेज 195
-
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के पहले चरण के पूरा होने के बाद राज्य के करीब 2.07 करोड़ मतदाताओं के नाम आगामी प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) से बाहर हो सकते हैं। यह संख्या राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 21.15 प्रतिशत है।
-
हांसी जिले के सोरखी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल को 'अर्जुन अवॉर्ड' के लिए चुना गया है, जिससे बाद पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
-
मणिपुर की इंफाल घाटी में मंगलवार को आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों ने 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' (जेएफडी) द्वारा बुलाए गए 48 घंटे के आम बंद का बड़े पैमाने पर समर्थन किया।
-
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा रद्द किए जाने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में मंगलवार को चयनित अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में सफल और नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकाला और सरकार के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
-
दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर में बड़े घोटाले के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जीएनसीटीडी के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन, डीजेबी के पूर्व सीईओ आईएएस उदित प्रकाश राय, डीजेबी के पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव और तीन प्राइवेट कंपनियों के मालिक शामिल हैं।
-
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका पर 6-1 से शानदार जीत हासिल करते हुए 'पूल-डी' में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। यह मुकाबला मंगलवार को एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
-
बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी है, लेकिन छात्र नेताओं ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी अन्य मांगें जारी रखने की बात कही है। पटना के गर्दनीबाग में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर शुरू हुए ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ के बीच बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी किया।
-
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को जर्मनी से आए प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल और जर्मनी के हेसन राज्य के मंत्री -अध्यक्ष बोरिस राइन और फेडरल व यूरोपियन मामलों, अंतरराष्ट्रीय मामलों और डी-ब्यूरोक्रेटाइजेशन के मंत्री मैनफ्रेड पेंट्ज के साथ बैठक की।।
-
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग से 17 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह कानून 28 अगस्त 2026 से प्रभावी हो जाएगा।
-
भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र उर्फ बालेन शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके चार दिवसीय नेपाल दौरे के दौरान हुई।
-
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के पूर्वानुमान को देखते हुए शासन ने राहत एवं बचाव तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।।
-
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की विमानन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास कृत्रिम रोशनी और लेजर बीम के इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।।
-
दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मशहूर संगीतकार रवि डे का शव उनके किराए के मकान में करीब पांच दिनों तक पड़ा रहा।
-
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में सरकारी शिक्षक बनने के लिए जो उम्मीदवार केवीएस और एनवीएस के दूसरे चरण की टियर-2 भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।।
-
पुलिस द्वारा आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता का कहना है कि आरोपियों के निष्पक्ष सुनवाई के मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है।
-
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया। यह कमेटी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक छात्रों के मार्च के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और पुलिस की कार्रवाई के आरोपों की भी पड़ताल करेगी।
-
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश भर के 121 टोल प्लाजाों पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा आरंभ कर दी है और आगामी महीनों में इसे देश भर के अन्य टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। यह जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।
-
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ स्थित बिदेशिनी होटल में आग लगने से नौ लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद प्रतिष्ठित देवी तारा मंदिर के निकट स्थित 15 होटलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 32वें मैच में पुरानी दिल्ली 6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
-
भारतीय टीम गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है। मुकाबले के चौथे दिन जीत के लिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दिन की समाप्ति तक दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इससे देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
-
नोएडा के सेक्टर-25 स्थित गैराज से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
-
यूपी एटीएस ने बिहार के रहने वाले मोहम्मद जफर को जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने के आरोप में हापुड़ से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि वह मस्जिद बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करता था और उस पैसे को संगठन को भेज देता था।
-
अमेरिकी टेक दिग्गज मेटा ने भारत में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) के प्रसार और दोबारा अपलोड होने की घटनाओं को रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम केंद्र सरकार के साथ चल रही चर्चाओं के बीच उठाया जा रहा है, जिसमें अवैध सामग्री के प्रबंधन और डिजिटल मंचों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया है।
-
दिल्ली में एमसीडी के एक सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद शुरू हुए विवाद में आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
-
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को अब गाड़ी चलाने के लिए इंटरलॉक डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि सिडनी की एक अदालत ने ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में उन्हें दोषी पाया है।।
-
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492.70 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,235.46 और निफ्टी 132.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,154.90 पर था।
-
सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के जरिए कुल 518 खाली पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
-
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को सही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मंगलवार को आदेश सुनाया।
-
झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल समेत टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित 14 भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले को आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा रद्द होना संघर्ष का अंतिम पड़ाव नहीं है और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.