लेटेस्ट - पेज 193
हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विक्रांत भूषण ने इसकी जानकारी दी।
बुल्गारिया के अनुभवी खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने विंबलडन 2026 के चौथे दौर में जगह बना ली है। दिमित्रोव ने रोमांचक मुकाबले में इटली के माटेओ बेरेटिनी को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-4, 3-6, 5-7, 6-3 से हराया।
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलवे स्टेशन परिसर शामिल है, जहां भारी जलभराव के चलते यात्रियों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और उनके पति ट्रैविस केल्से की शादी का जश्न उस समय और भी खास बन गया, जब दुनिया के सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक पॉल मैकार्टनी ने अपनी यादगार प्रस्तुति से सभी मेहमानों का दिल जीता।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के प्रमुख नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने करीब एक सप्ताह तक चले निर्धारित अपग्रेड के बाद अपना यूनिफाइड मेंबर पोर्टल फिर से शुरू कर दिया है। नए पोर्टल में बेहतर डिजाइन, तेज़ प्रोसेसिंग और अधिक सुरक्षित सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
अमरनाथ यात्रा 2026 के तहत श्रद्धालुओं का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। प्रशासन के अनुसार, कुल 6,721 तीर्थयात्री 291 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के दोहरे बेस कैंपों के लिए रवाना हुए।
मोरक्को के हेड कोच मोहम्मद ओआहबी का कहना है कि उनकी टीम अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में किसी सरप्राइज टीम के तौर पर नहीं, बल्कि एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई है। मोरक्को ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में कनाडा को 3-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करते हुए इतिहास रचा। वह टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसे अत्यंत दिव्य और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बताया और श्रद्धालुओं से यहां आकर दर्शन करने की अपील की।
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक प्रशासन से जुड़े चार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने साझा संदेश देते हुए कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र अभी भी निरंतर विकसित होने वाली व्यवस्था है और इसकी मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। हालांकि, देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल को लेकर चारों नेताओं ने अलग-अलग आकलन पेश किए।
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में गबन के विरोध में शिवसेना (यूबीटी) मुंबई में प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन को शिवसेना (यूबीटी) ने 'राम रक्षा' नाम दिया है, जिसका नेतृत्व पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे।
अमेरिका अपना 250 स्वतंत्रता दिवस (अमेरिका 250) मना रहा है। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास 'अमेरिका 250' जश्न चल रहा है।
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया। भारत से मिले 191 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें याद किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
बीते हफ्ते वेनेजुएला में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। दो भूकंपों की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,954 हो गई है, जबकि 16,592 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिका की 26वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मैडिसन कीज ने विंबलडन 2026 के चौथे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमांडा अनिसिमोवा को 3-6, 6-2, 6-3 से हराया।
मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में मोरक्को ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हराया।
फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राउंड ऑफ 16 मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पैराग्वे को 1-0 से हराया।
भाजपा ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रेलवे टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्दर्न रेलवे (मुख्यालय) के एक चीफ मैटेरियल्स मैनेजर, एक सीनियर क्लर्क और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रेलवे टेंडर दिलाने के बदले निजी कंपनी से अवैध रिश्वत ली जा रही थी।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने आगामी म्यूजिकल कॉन्सर्ट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम उनके छह दशक लंबे फिल्मी सफर, उनके साथ काम कर चुके महान कलाकारों की यादों और विशेष रूप से अभिनेता धर्मेंद्र की विरासत को समर्पित होगा।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई।
शनिवार शाम चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में एक दो मंजिला पुरानी इमारत गिर गई। बचाव दल ने मलबे से पांच लोगों को जिंदा बचाया और दो के फंसे होने की आशंका है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू सिंह को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 में नए साल की पूर्व संध्या पर हुई जश्न में गोलीबारी की एक जानलेवा घटना के मामले में चार साल की सजा सुनाई है।।
फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला ने मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक को सीधे सेटों में 7-6(9), 6-2 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे राउंड में जगह बनाई। शनिवार को इस जीत के साथ एला ग्रैंड स्लैम के दूसरे हफ्ते में पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गईं।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भारत-जापान समझौते, उत्तर प्रदेश में मदरसों की एटीएस जांच और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तदफीन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारत-जापान के बीच हुए समझौतों का स्वागत किया, मदरसों की जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया और खामेनेई को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
पिछले 24 घंटों से जारी भारी और लगातार बारिश ने महाराष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे मुंबई, पूरे कोंकण क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


