लेटेस्ट - पेज 194
जम्मू-कश्मीर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने शनिवार को जम्मू में तवी नदी में फंसे चार बच्चों को बचाया।
विंबलडन 2026 में शनिवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर ने अमेरिकी खिलाड़ी जैकरी स्वाज्दा के खिलाफ 6-2, 5-7, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। इसी के साथ मिनौर लगातार तीसरे साल चौथे राउंड में पहुंच गए।
इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं।।
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को दोपहर 1:00 बजे अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी शहर में अदाणी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम का मेक्सिको सिटी में गर्मजोशी नहीं, बल्कि विरोध के साथ स्वागत हुआ। सोमवार को मेजबान मेक्सिको के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जब इंग्लैंड की टीम होटल पहुंची, तो बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय समर्थकों ने हूटिंग और नारों के जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधान सभा भवन में राज्य के विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम (प्रबोधन कार्यक्रम) के समापन समारोह को संबोधित किया। स्पीकर बिरला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
गायक से राजनेता बने हंस राज हंस ने एक दशक से अधिक समय बाद संगीत की दुनिया में अपनी वापसी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर को नए अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिलने पर इसे शहर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में लोगों ने जिन प्रमुख मांगों को उनके सामने रखा था, उनमें आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल था और अब वह सपना साकार हो गया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित बापना को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
अभिनेत्री कंगना रनौत रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन के लिए वापस आ गई हैं। हालांकि, इस बार वह 'जजमेंट डे' एपिसोड में जूरी के तौर पर 'जनता की आवाज' बनेंगी।
दिल्ली सरकार ने शनिवार को अपने फाइनेंस और अकाउंट्स डिपार्टमेंट में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसका मकसद शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को मजबूत करना था।।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को बेंगलुरु में दर्ज दो बैंक धोखाधड़ी मामलों के संबंध में महाराष्ट्र और गुजरात में कई जगहों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के समग्र प्रबंधन और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे वैध पंजीकरण प्राप्त करने के बाद ही यात्रा शुरू करें।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर और टीवी की जानी-मानी हस्ती गीता कपूर को प्यार से 'गीता मां' भी कहा जाता है। उन्होंने कई लोकप्रिय गानों की कोरियोग्राफी की है।
19 वर्षीय एंड्रिया किमी एंटोनेली ने शनिवार को सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश ग्रां प्री की रोमांचक स्प्रिंट रेस अपने नाम की। इतालवी रेसिंग ड्राइवर ने लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर फॉर्मूला 1 ड्राइवर्स चैंपियनशिप में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
पंजाब के बहुचर्चित अपहरण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को पंजाब पुलिस के तत्कालीन हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। कश्मीर सिंह करीब 15 वर्षों तक फरार रहा था और उसे सीबीआई ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था।
निर्देशक राजकुमार हिरानी की ओटीटी डेब्यू फिल्म 'प्रीतम एंड पेड्रो' के जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने डेब्यू करने वाले वीर हिरानी और फिल्म की पूरी टीम की जमकर तारीफ की।।
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो पुरुष आरोपियों और तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है।
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया कि जब वह टीवी शो 'हम पांच' का हिस्सा थी तो उनकी मां का क्या रिएक्शन था। विद्या बालन हाल ही में 'द अनुपम खेर शो : कुछ भी हो सकता है' में शामिल हुईं।
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्टील की टोटियां, विभिन्न मामलों से संबंधित 20,570 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार, एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
दिवंगत सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई का कार्यक्रम तेहरान में जारी है। इस बीच, होर्मुज को लेकर पश्चिमी देशों की मंशा पर सवाल उठाते हुए ईरान ने स्पष्ट कहा कि "रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट किसी भी बाहरी क्षेत्रीय शक्तियों के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं है", और चेतावनी दी कि किसी भी तरह के उकसावे का बराबर जवाब दिया जाएगा।
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को संत समाज उनके समर्थन में उतर आया। संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अपील की कि वह चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करे।
ब्लैक मनी एक्ट से जुड़े कथित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर शनिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब 25 जुलाई को होगी।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल कर मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में उत्तर दिनाजपुर जिले से 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया और चार संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
महाराष्ट्र के जालना जिले में एक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। शनिवार को सामने आए इस वीडियो में स्कूल के छात्र हाथों में नकली तलवारें लेकर एक विवादित गाने पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बैल को बचाने के लिए एक के बाद एक करके एक बंद पड़े कुएं में उतरे तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
ऋषिकेश में सेवा, सुशासन और समर्पण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का नाम 'हर घर में, हर व्यक्ति के लिए जन सरकार' रखा गया था।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया है। उन्होंने उद्योग को भरोसा दिलाया कि सरकार खिलौनों पर लागू अनिवार्य क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ) को वापस नहीं लेगी और घरेलू उद्योग को सस्ते विदेशी आयात (डंपिंग) से भी पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।
भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और निवेशकों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा भरोसेमंद निवेश माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


