लेटेस्ट - पेज 200
बेल्जियम के मैनेजर रूडी गार्सिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सेनेगल के खिलाफ बेल्जियम की जबरदस्त वापसी पर बात करते हुए कहा कि 83वें मिनट में जब उनकी टीम 2-0 से पीछे थी, तो उनके लिए मैच पलटना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन हाइड्रेशन ब्रेक के दौरान थोड़ी बातचीत ने टीम को लगभग नामुमकिन वापसी करने में मदद की। बेल्जियम ने सेनेगल को राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 3-2 से हराया।
महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लंदन के केनिंग्टन ओवर मैदान पर खेला जाना है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मेजबान टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ बोलबाला रहा है।
पिछले 24 घंटों से मुंबई में तेज हवाओं के साथ लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका ऐसा हरगिज नहीं होने देगा।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की वजह से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे कई गांव जिले के बाकी हिस्सों से कट गए।
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पत्थर की खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई। आशंका हैं कि मलबे के नीचे और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं।
बहुचर्चित इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को सही ठहराया गया था। सोनम पर मई 2025 में अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
आज के समय में स्मार्टफोन हर उम्र के लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। खासकर बुजुर्गों के लिए यह तकनीक अपने परिवार और दुनिया से जुड़े रहने का एक आसान जरिया है, लेकिन हाल ही में एक नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा या आदत के तौर पर किया जाए तो यह मानसिक स्वास्थ्य पर उल्टा असर भी डाल सकता है।
व्हाट्सएप ने अपने नए 'यूजरनेम' फीचर को लेकर एफएक्यू (लगातार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब) जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि 'यूजरनेम' फीचर अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है।।
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के परिसर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत 1 जून से 30 जून के बीच 193 लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया है। इनमें 48 बच्चे और 145 लापता वयस्क शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा कि अब यह द्वीपीय देश हमारी ओर आ रहा है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनका इशारा किस बदलाव की ओर था और न ही क्यूबा को लेकर किसी नई अमेरिकी नीति का ऐलान किया।
चकोतरा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में साइट्रस मैक्सिमा कहा जाता है, खट्टे फलों की श्रेणी में सबसे बड़ा और खास फल माना जाता है। इसे अंग्रेजी में पोमेलो भी कहते हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 गुरुवार से शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अब 'गोल्डन एज' (स्वर्णिम दौर) में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में लगातार गिरावट, रिकॉर्ड निवेश, शेयर बाजार की मजबूती और रोजगार में बढ़ोतरी इस बात का सबूत है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि इंटरनेशनल डेब्यू में हो रही यह देरी वैभव पर और दबाव बढाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की प्राप्ति संभव है' के भाव को व्यक्त करते हुए 'संस्कृत सुभाषितम्' शेयर किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है।
सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सोना करीब सपाट बना हुआ है, दूसरी तरफ चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी जा रही है।
टीवी सुपरस्टार रूपाली गांगुली पुरानी यादों में खो गईं जब उन्होंने मशहूर सिटकॉम 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में सतीश शाह के साथ अपने यादगार ऑन-स्क्रीन पलों का एक फैन-मेड वीडियो शेयर किया।।
चीन की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप और अमेरिका में मौजूद उसकी पेमेंट प्रोसेसर कंपनी एयूएस मर्चेंट सर्विसेज, अमेरिकी न्याय विभाग के साथ अलग-अलग 'नॉन-प्रॉसिक्यूशन एग्रीमेंट' (मुकदमा न चलाने के समझौते) के तहत 600 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हो गई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा में आयोजित थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को याद करते हुए साम्यवाद (कम्युनिज्म) पर निशाना साधा। ट्रंप ने संबोधन में कहा कि आज के समय में कम्युनिज्म अमेरिका के सामने सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है और इससे समय रहते निपटना बेहद जरूरी है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित ग्राम कचेड़ा के एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लेबर कैंप में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए कई टीन शेड देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली शिपिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और तेल की कीमतों में और गिरावट आने का अनुमान जताया। नॉर्थ डकोटा में एक भाषण के दौरान उन्होंने ईरान के साथ स्थिति का सकारात्मक आकलन पेश किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेरिका की 250वीं सालगिरह से पहले उनकी सरकार का मुख्य संदेश क्या होने की उम्मीद है।
कच्चे तेल में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। सुबह 9:15 पर सेंसेक्स 217 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,139 और निफ्टी 74 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,074 पर था।
कोटे डी आइवर में दो अलग-अलग घटनाओं में इस हफ्ते 69 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य लोग घायल या लापता हो गए।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा दौरे के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा सिर्फ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह 37 साल बाद नए सिरे से तैयार किए गए एयर फोर्स वन विमान की पहली आधिकारिक उड़ान भी थी। ट्रंप ने विमान की तारीफ करते हुए कहा कि यह 'शानदार विमान' है और इस उड़ान ने उनके दौरे को और भी खास बना दिया।
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने 24 जून को देश में आए शक्तिशाली भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।।
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते कुछ घंटों में भारी बारिश देखने को मिली है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


