लेटेस्ट - पेज 226
तेलंगाना में गाड़ी की जांच के दौरान ट्रक ने परिवहन अधिकारी को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान तेजी से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के एक अधिकारी की मौत हो गई।
ओडिशा के कटक में एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' का ट्रेलर जारी किया गया। आध्यात्मिक वक्ता इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने ट्रेलर लॉन्च किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई।
राजस्थान के जोधपुर जिले के सरकारी अस्पलात में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार हो गई है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने ब्रिटेन स्थित स्वच्छ प्रौद्योगिकी कंपनी लीलाक लिमिटेड के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत दोनों कंपनियां गुजरात के कच्छ जिले के सांघीपुरम में दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक स्तर के कम-कार्बन सीमेंट उत्पादन मार्गों में से एक विकसित करेंगी।।
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में अगले चरण की बातचीत के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इकट्ठा हुए। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अमेरिका की धमकियों के बाद ईरान ने स्विट्जरलैंड में चल रही बातचीत में अमेरिका, कतर और पाकिस्तान के साथ चार-पक्षीय बातचीत में अपनी भागीदारी रोक दी है।
स्विट्जरलैंड के विदेश मामलों के संघीय विभाग (एफडीएफए) ने यूएस-ईरान की ओर से 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से तैयार किए गए रोडमैप का स्वागत किया। विभाग ने मध्यस्थों की ओर से जारी संयुक्त बयान का भी स्वागत किया।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।
ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा प्रतिनिधि गदीर नेजामी ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यह महत्वपूर्ण बैठक 22-23 जून को आयोजित की जा रही है और इसमें सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी क्षेत्रीय तथा वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के लिए परमाणु हथियार संपन्न होना अब कठिन है। उन्होंने इसकी वजह 20 वैज्ञानिकों की मौत को बताया।
अमेरिका ने भारत के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए लगभग 482.2 मिलियन डॉलर (करीब 4,000 करोड़ रुपए) के रखरखाव और सपोर्ट पैकेज को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों और क्षमता को और मजबूत बनाना है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में निहंग सिखों और गुरुद्वारे के सेवादारों के बीच हुए विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। निहंग सिख हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे की छत पर डट गए हैं और वे पिछले 24 घंटों से वहीं डेरा डाले हुए हैं।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हराया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप जी के मुकाबले में मिस्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। 92 साल और 25 दिन पहले डेब्यू करने वाली मिस्र की यह विश्व कप इतिहास की पहली जीत भी है।
यूपी सरकार ने रामपुर के छह सरकारी वकीलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने छह सरकारी वकीलों की सेवा समाप्त कर दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फिलहाल, उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर जो टिप्पणी की, उसकी खूब चर्चा हो रही है।
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में रुकावट की आशंकाएं कम होने और ईरान के तेल निर्यात बढ़ने की उम्मीद के चलते कच्चे तेल की कीमतें 3 प्रतिशत तक गिर गईं।
कतर के मुख्य प्राकृतिक गैस निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए एक धमाके में कम से कम 54 लोग घायल हो गए, जबकि 18 अन्य लोग लापता हैं।
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस साल फादर्स डे के सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है।
यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन को ढेर कर दिया है। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई।
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुले।
अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार शाम अपने प्रशंसकों के साथ एक खास पारिवारिक पल साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो कोलाज पोस्ट किया है जिसमें उनकी दादी शर्मिला टैगोर और मां अमृता सिंह एक साथ नजर आ रही हैं।
हैदराबाद पुलिस ने नीट री-टेस्ट दे रहे 18 साल के एक उम्मीदवार को नकल करने की कोशिश में पकड़ा है। आरोप है कि उसने परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में फ्लश टैंक के अंदर छिपाकर रखे गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके नकल करने की कोशिश की।
अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को स्विट्जरलैंड में रविवार देर रात तक बातचीत जारी रही। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बातचीत अभी भी जारी है और भरोसा जताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा शुरू की गई बातचीत से ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट और लेबनान में नाजुक सीजफायर पर भी बातचीत जारी है।
अमेरिका के 20वें व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से बातचीत के लिए भारत आएंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह ग्रीर का स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में काबो वर्डे का शानदार सफर जारी है। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही टीम ने मियामी स्टेडियम में दो बार की चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ हुए मुकाबले का अंत 2-2 की बराबरी पर किया।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए गोमती रिवर फ्रंट परियोजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने दावा किया कि परियोजना का पूरा बजट खर्च कर दिया गया, लेकिन काम सिर्फ 60 प्रतिशत ही पूरा हो सका।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


