लेटेस्ट - पेज 227
-
कर्नाटक में हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के राज्य संयोजक मोहन गौड़ा के खिलाफ बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहरा गया है। समिति ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है।
-
फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने छात्र आंदोलन पर अपनी राय रखी। वे नीम करौली बाबा पर बनी एक फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।
-
फिरोजाबाद पुलिस ने मोबाइल लूट की लगातार हो रही वारदातों का खुलासा करते हुए शुक्रवार तड़के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
-
गुरुवार रात मुंबई में फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को एक अप्रत्याशित घटना का सामना करना पड़ा, जब एक डॉग ने अचानक उनकी ड्रेस पकड़ ली। हालांकि रवीना ने इस दौरान पूरा संयम दिखाया।
-
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।
-
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार, 7 अगस्त के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से बिना स्वार्थ के परोपकार करने की बात कही है।
-
सावन में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास युवा एकता कांवड़ सेवा समिति का कैंप पिछले 29 सालों से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है।
-
अभिनेत्री वेदिका पिंटो ने रोमांटिक-ड्रामा वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' में सुधा किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों की तरफ से लगातार तारीफ देखने को मिल रही है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि सीरीज रिलीज होने के बाद सबसे पहले उनके पास किन-किन हस्तियों का कॉल आया था।
-
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह में इंस्टाग्राम पर बच्चों का यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री (सीएसईएएम) के 50 से अधिक मामलों की शिकायत मिली है। कानूनगो ने बताया कि उन्होंने इन घटनाओं के संबंध में दिल्ली, पंजाब से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक कई राज्यों के डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
-
ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात ईरान के होर्मोजगान प्रांत के दक्षिणी केश्म द्वीप पर दो धमाके सुने गए। एजेंसी ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रवेश द्वार पर "शत्रुतापूर्ण लक्ष्यों" से ईरानी सशस्त्र बलों की भिड़ंत के कारण यह धमाके हुए।
-
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के पास नाग्गर क्षेत्र की रुम्सू पंचायत में बसा शरण गांव अब अपनी हथकरघा कला के लिए जाना जाता है। साल 2020 में वस्त्र मंत्रालय ने इसे 'हथकरघा गांव' घोषित किया था।
-
राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है।।
-
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद को दफनाया गया था।
-
सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर देशभर के नेताओं ने श्रद्धा के साथ शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरु साहिब की करुणा, सेवा और विनम्रता को याद करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 13वें मुकाबले में पुरानी दिल्ली-6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रनों से हराया। पुरानी दिल्ली से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता के दायरे को सीमित करने के लिए दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रशासन के पिछले आदेश को खारिज किए जाने के बाद उठाया गया है।
-
इगा स्वियातेक ने कैनेडियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली है। सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने तीसरे राउंड के मुकाबले में विक्टोरिया गोलुबिक को शिकस्त दी और सिर्फ तीन गेम गंवाए।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत पॉलीसिलिकॉन से बने उत्पादों पर न्यूनतम आयात मूल्य और 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
-
झारखंड में छात्र संगठन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करते हुए शुक्रवार को राज्य विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कहा कि यह सेक्टर ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने बुनकरों और कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को प्रणाम किया है और कहा कि सरकार हथकरघा क्षेत्र का समर्थन करती रहेगी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह संसद के आगामी सत्र से पहले एनडीए के नए लोकसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात करेंगे।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस से पहले देशवासियों से भारतीय हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पादों के साथ वीडियो साझा करने, विशेषकर जीआरडब्ल्यूएम वीडियो बनाने और भारतीय बुनकरों के हुनर को दुनिया तक पहुंचाने का आग्रह किया।
-
यमन के हूती समूह ने गुरुवार को दावा किया कि उसने पूर्वी मारिब और हद्रामौत प्रांतों में सरकारी बलों के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया है। समूह ने दावा किया कि इन हमलों में 'सैकड़ों लोग हताहत' हुए हैं।
-
अमेरिका के पसंदीदा खेल को मैनेज करने वाली संस्था, मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने खेल के नए और तेज प्रारूप को भारत लाने का फैसला किया है। इसके तहत एमएलबी 24 अक्टूबर को मुंबई में बेसबॉल के 3x3 फॉर्मेट का एक मुकाबला आयोजित करेगा।
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के शिक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान शिक्षा, कौशल विकास, शोध, नवाचार और डिजिटल लर्निंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
-
विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव (नीति) ल्यूक गोह से मुलाकात की। इस दौरान भारत-सिंगापुर के बीच घनिष्ठ सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
-
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में शामिल हुए, जहां दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने उन्हें सम्मानित किया।।
-
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा कराधान एवं अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 की आलोचना पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यूपीआई लेनदेन से संबंधित प्रस्तावित परिवर्तनों के बारे में 'अफवाह' फैलाने से बचना चाहिए।
-
भारतीय वायुसेना को तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी पहले से ही लेट है, अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट एयरफोर्स को डिलीवर नहीं हो सका है, लेकिन इस देरी के बावजूद भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तेजस मार्क 1ए जब आएंगे, तब आएंगे, लेकिन उन्हें उड़ाने वाले पायलट अभी से तैयार हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.