लेटेस्ट - पेज 322
आजकल के समय में मोबाइल फोन एक बड़ी जरूरत बन चुका है लेकिन परेशानी तब आती है, जब कम उम्र में इसकी जद में बच्चे व युवा पीढ़ी आ जाती है। कड़वी सच्चाई है कि बच्चों को फोन से अलग करना मुश्किल हो गया है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लडप्रेशर एक आम समस्या बन चुका है। लगातार तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी, घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों का कम होना इसके वजह माने जाते हैं।
खाने के समय नखरे करना बच्चों की आम समस्या है। कई माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनका बच्चा ठीक से नहीं खाता तो उसे जरूरी पोषक तत्व कैसे मिलेंगे।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन भर थकान, मानसिक तनाव, शरीर में अकड़न और खराब पाचन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने पादहस्तासन का सुझाव दिया है।
हरियाणा में नगर निगम और निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर मतगणना चल रही है। नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की।
ईंधन की खपत बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा फैसला लिया। वह ईंधन बचाने के लिए अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करेंगे और खुद बस से सफर करेंगे।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के चर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड बताए जा रहे सुशील गोखरू समेत पांच आरोपियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम धामी ने बैठक में कहा कि कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण 'ऊर्जा बचत' अपनाने की अपील के बाद कुछ मंत्री और विधायक सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं।।
सीबीएसई 12वीं कक्षा के बोर्ड में सबसे बेहतरीन परीक्षा परिणाम केरल के त्रिवेंद्रम रीजन का रहा है। त्रिवेंद्रम ने उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में पूरे देश में टॉप किया है।
नोएडा में 13 अप्रैल को हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों की भूमिका प्रदर्शन को हिंसक बनाने, भीड़ को भड़काने और अराजकता फैलाने में अहम रही।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही 90 प्रतिशत व उससे अधिक और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों का आंकड़ा भी जारी कर दिया है। एक लाख से अधिक छात्र इस श्रेणी में शामिल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा कर दिया है।
वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जिससे लगातार चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया।।
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की जांच बुधवार को और तेज हो गई, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों और पुणे से एक महिला को हिरासत में लिया। केंद्रीय एजेंसी आगे की जांच कर रही है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का बेहतरीन मौका है। लगातार तीन जीत के साथ पांच बार की चैंपियन टीम ने टॉप-4 की दौड़ के लिए जरूरी मोमेंटम हासिल कर लिया है।
अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता रविकिशन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रतीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए समस्त यादव परिवार के लिए क्षति बताया।
भारतीय रिजर्व बैक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष लंबा चलता है, तो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं।।
कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अदाणी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप में उभरना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब सरकारी अधिकारियों के बीच भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली के आयकर भवन में तैनात जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र यादव ने इस संदेश को अपनाते हुए अपनी लग्ज़री कार छोड़ दी है और अब वे रोज साइकिल से दफ्तर पहुंच रहे हैं।
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव, राजदूत डुनोमा उमर अहमद बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान संघर्ष का असर तेल उत्पादन पर पड़ा है। एजेंसी ने ऑयल मार्केट रिपोर्ट- मई 2026 में कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तेल उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे इस वर्ष वैश्विक तेल आपूर्ति मांग को पूरा नहीं कर पाएगी।
अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके और पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
करीब 36 साल के लंबे विस्थापन और दर्द के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटने की ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है। जून 2026 में पहली बार 'ग्लोबल कश्मीरी पंडित हेरिटेज टूर एंड कॉन्क्लेव' का आयोजन कश्मीर घाटी में होने जा रहा है।
सोने पर कस्टम ड्यूटी और सेस में बढ़ोतरी से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट की ओर से बुधवार को दी गई।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष देशभर में छात्र- छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा।
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी कुछ चिकित्सीय जांच हुईं और बुधवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।।
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बुधवार को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई का मकसद उन लोगों को निशाना बनाना है, जो पाकिस्तान-स्थित गैंगस्टर नेटवर्क जिनमें शहजाद भट्टी गिरोह और डोगरा गिरोह शामिल हैं या उनसे जुड़े हुए हैं या उनके साथ संबंध रखते हैं।
झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हसुआ (हंसिया) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा रात भर पिता के शव के पास ही बैठा रहा।
तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


