लेटेस्ट - पेज 320
बलूचिस्तान में बलूच हथियारबंद संगठनों ने अलग-अलग हमले किए, जिनमें 14 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। इन हमलों के निशाने पर सुरक्षा बल थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में तेजी से बदल रहे हालात और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील को लेकर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर 5.7 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के हीरे जब्त किए हैं। इस दौरान दो लोगों को तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े एक मामले में मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 7 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य प्रीमियर आयोजित किया।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में पेश हुईं। वह हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर बहस करने के लिए कोर्ट पहुंची थीं।
गौतमबुद्धनगर की बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएम ईजीपी) के नाम पर लोगों को सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली और बाजार हरे निशान में बंद हुआ।।
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी फिल्म की छोटी सी झलक पेश की, जिसने अगले भाग के लिए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संत ज्ञानेश्वर मौली महाराज पालकी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने काफिले के बजाय बस से यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत संबंधी अपील का समर्थन किया।
अलीगढ़-हाथरस सीमा पर गंगीरी थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। इसकी जानकारी गुरुवार को अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने दी।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के तौर पर पेश हुईं। वह हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई हिंसा से जुड़ी एक जनहित याचिका पर बहस करने के लिए पहुंची थीं।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में दाखिल एनआईए की चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत 4 जून को सुनवाई करेगी। इस धमाके में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
भारत ने बुधवार को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर रहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ब्रिक्स मंच से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन करने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करने वालों की निंदा करने में अब किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
आखिरकार लंबे समय तक ऊहापोह के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केरल के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस पद के लिए वीडी सतीशन का नाम फाइनल किया है।
10 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एनआईए जांच में सामने आया है कि उमर उन नबी और अन्य डॉक्टर आतंकी संगठन 'अंसार गजवत-उल-हिंद' (एजीयूएच) से जुड़े थे।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे व भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से ले जाया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच यह उम्मीद बढ़ रही है कि ब्रिक्स वैश्विक अनिश्चितता, संघर्षों और आर्थिक चुनौतियों के बीच एक "रचनात्मक और स्थिर करने वाली भूमिका निभाएगा।
गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां संगानी गांव के पास एक निजी बस की टैंकर से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित घानसू इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर देखने को मिल रहा है। गांव के करीब 40 परिवारों ने आज से एलपीजी गैस और तेल का इस्तेमाल कम करने का संकल्प लिया है।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा रद्द होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि ब्रेकिंग और लीकिंग मौजूदा सरकार का मानो एक मंत्र बन गया है।
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों मौनी रॉय भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


