लेटेस्ट - पेज 319
-
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को उच्च-स्तर की टी20 क्रिकेट का लगातार अनुभव देकर उन्हें विकसित करना होना चाहिए। साथ ही खेल को एक बड़े वैश्विक स्टेज के लिए तैयार करना चाहिए।
-
हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग ने एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पोस्टल और कूरियर का इस्तेमाल करके देश में 'गांजा' की सप्लाई कर रहा था।
-
प्रदेश भर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की प्रभावशीलता का परीक्षण करने के उद्देश्य से गुरुवार को सभी जनपद के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल में भी व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।।
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने एक बार फिर युद्ध के नियमों को दरकिनार करते हुए यूक्रेन के आवासीय क्षेत्रों पर हमला किया है। रूस ने एंबुलेंस स्टेशन, रिसर्च संस्थान, होटल को निशाना बनाया गया।
-
5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं, मांसपेशियां विकसित होती हैं, और दिमाग सीखने की क्षमता को तेजी से बढ़ाता है।
-
ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।
-
वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य कारक होंगे। हालिया गिरावट के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने और फिर कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन आने की उम्मीद है।
-
अमेरिका और ईरान के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक संकेतों के चलते तेल की कीमतों में गिरावट आने से गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी50, दोनों में 0.70 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
-
बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच गहरे आपसी सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने गुरुवार को कहा कि जापान और भारत को मिलकर खुशहाली पाने के लिए अपनी-अपनी ताकत पर काम करना चाहिए।।
-
उत्तराखंड के मसूरी में भारी बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गुरुवार को मॉक ड्रिल किया गया। यह मॉक ड्रिल एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें इस बात का मूल्यांकन करने का प्रयास किया गया कि अगर किसी भी प्रकार की आपदाग्रस्त स्थिति पैदा होती है, तो उससे कैसे निपटा जाए।
-
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा विवाद को लेकर गुरुवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद अगर इतने बड़े स्तर पर कथित गड़बड़ी हुई है, तो यह पुलिस की भी विफलता है।।
-
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बेवरेज ब्रांड्स को 'एनर्जी ड्रिंक' शब्द के इस्तेमाल और प्रोडक्ट लेबल पर कथित तौर पर गुमराह करने वाले दावों को लेकर रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा सहित कई ब्रांड्स को नोटिस जारी किए हैं।।
-
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के कार्यालय पर कथित अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा और कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।
-
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने जून में पूरे शहर में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई। निगम ने अलग-अलग कारोबारियों से खाने-पीने की चीजों के 709 सैंपल लिए और 1,877 फूड एस्टेब्लिशमेंट (खाने-पीने की दुकानों/प्रतिष्ठानों) की जांच की।
-
जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची का तीन-दिवसीय भारत दौरा शुरू हो चुका है। इस दौरान जापानी कंपनियां देश में करीब 12.5 अरब डॉलर (2 ट्रिलियन येन) का ऐलान कर सकती हैं।
-
दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी शादी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को निशाना बनाकर फर्जी शादियां करवाता था और उनसे बड़ी रकम ठगता था।
-
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
-
अधिकारियों ने बताया कि डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने गुरुवार को अगरतला रेलवे स्टेशन पर बिहार से आई एक मालगाड़ी से 6.54 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा जब्त किया।।
-
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिन्हें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा तैयार किए गए फर्जी, अस्तित्वहीन और काल्पनिक न्यायिक मिसालों का सहारा लिया गया था।।
-
लोनावला ग्रामीण पुलिस व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुमति लेने की तैयारी कर रही है।।
-
बेल्जियम के मैनेजर रूडी गार्सिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सेनेगल के खिलाफ बेल्जियम की जबरदस्त वापसी पर बात करते हुए कहा कि 83वें मिनट में जब उनकी टीम 2-0 से पीछे थी, तो उनके लिए मैच पलटना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन हाइड्रेशन ब्रेक के दौरान थोड़ी बातचीत ने टीम को लगभग नामुमकिन वापसी करने में मदद की। बेल्जियम ने सेनेगल को राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 3-2 से हराया।
-
महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लंदन के केनिंग्टन ओवर मैदान पर खेला जाना है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मेजबान टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ बोलबाला रहा है।
-
पिछले 24 घंटों से मुंबई में तेज हवाओं के साथ लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
-
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका ऐसा हरगिज नहीं होने देगा।
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की वजह से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे कई गांव जिले के बाकी हिस्सों से कट गए।
-
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पत्थर की खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई। आशंका हैं कि मलबे के नीचे और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं।
-
बहुचर्चित इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को सही ठहराया गया था। सोनम पर मई 2025 में अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है।
-
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
-
आज के समय में स्मार्टफोन हर उम्र के लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। खासकर बुजुर्गों के लिए यह तकनीक अपने परिवार और दुनिया से जुड़े रहने का एक आसान जरिया है, लेकिन हाल ही में एक नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा या आदत के तौर पर किया जाए तो यह मानसिक स्वास्थ्य पर उल्टा असर भी डाल सकता है।
-
व्हाट्सएप ने अपने नए 'यूजरनेम' फीचर को लेकर एफएक्यू (लगातार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब) जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि 'यूजरनेम' फीचर अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.