लेटेस्ट - पेज 317
कर्नाटक के कोप्पल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को चाबहार बंदरगाह को भारत और ईरान के बीच सहयोग का एक प्रतीक बताया। अराघची ने भरोसा जताया कि भारत की ओर से विकसित यह बंदरगाह मध्य एशिया, काकेशस और यूरोप तक पहुंच के लिए एक 'सुनहरा द्वार' साबित होगा।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बीजिंग में इस हफ्ते हुई अपनी बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उत्तर कोरिया के मुद्दे पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हुए समझौते दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती देंगे। खाड़ी देश की अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान भारत और यूएई ने ऊर्जा, रक्षा, तकनीक, बुनियादी ढांचे और निवेश से जुड़े सात बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
संयुक्त अरब अमीरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा खत्म होने के बाद यूएई के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें एक खास भाव में विदाई दी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विमान में सवार हुए।
पश्चिम एशिया संकट के बीच कई हफ्तों की गिरावट के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) फिर से बढ़त के रास्ते पर लौट आया है।
नीट परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में फैले आक्रोश और अनिश्चितता के माहौल में, राजस्थान के कोचिंग केंद्र सीकर में शुक्रवार को एक मेडिकल परीक्षा के उम्मीदवार ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।।
नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म होने के बाद शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान भारत के साथ अपने रिश्तों को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों की फारस की खाड़ी से जुड़े मुद्दों पर समान चिंताएं और हित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात को देश का पहला ब्रॉड गेज सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रदान करते हुए अहमदाबाद (सरखेज)–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना को ऐतिहासिक मंजूरी प्रदान की है।
नीदरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा रहे हैं।
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन कीमतों, एविएशन सेक्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कई अहम बातें कहीं।।
थाईलैंड की नेशनल कम्युनिकेबल डिजीज कमेटी ने शुक्रवार को हंता वायरस को 'खतरनाक संक्रामक बीमारी' घोषित करने की मंजूरी दे दी।।
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
भारतीय नौसेना का जहाज ‘आईओएस सागर’ शुक्रवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचा है। इस जहाज में केवल भारत ही नहीं बल्कि 16 देशों के नौसैनिक कर्मी मौजूद हैं।
सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई 3 रुपए प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को हो रहे भारी नुकसान के मुकाबले कुछ भी नहीं है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर बात हुई।
पश्चिम बंगाल में कथित नगर पालिका भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है।।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने भोजशाला परिसर को मंदिर माना है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बीजिंग स्थित झोंगनानहाई नेतृत्व परिसर में निजी मुलाकात की। यह बैठक ट्रंप की चीन यात्रा समाप्त होने से ठीक पहले हुई।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा भारत के हित में है और इससे पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ईंधन संकट का एक “कूटनीतिक समाधान” निकल सकता है।।
भारत का निर्यात अप्रैल में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 80.8 अरब डॉलर हो गया है, इसमें गुड्स की हिस्सेदारी 43.56 अरब डॉलर और सर्विसेज की हिस्सेदारी 37.2 अरब डॉलर रही है।।
कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के कारण मुनाफावसूली की वजह से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार दिन के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला पर बड़ा फैसला सुनाते हुए परिसर को मंदिर करार दिया है। शुक्रवार को जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मुसलमानों को भोजशाला परिसर पर नमाज की इजाजत दी गई थी।
अभिनेत्री अंकिता भार्गव ने अपने माता-पिता के साथ हुई एक बेहद चिंताजनक स्कैम की कोशिश के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह करते हुए लोगों खासकर बुजुर्गों को सतर्क रहने की अपील की है।
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं से गर्मियों के मौसम में बिजली का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की। कंपनी ने कहा कि कूलिंग उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ती है, जिससे उपभोक्ता ऊंचे टैरिफ स्लैब में पहुंच सकते हैं और बिजली बिल बढ़ सकता है।
मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।।
रेल मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के लिए तीन नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन को हराने वाली साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


