लेटेस्ट - पेज 324
-
महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है, जिसमें नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 साल करने की मांग की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
-
असम पुलिस ने मंगलवार को गुवाहाटी में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान लगभग 37 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 55 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
-
महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में हुए हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए हैं। चेंबूर के रोड नंबर-11 पर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया।
-
विंबलडन 2026 में मंगलवार को अमांडा अनिसिमोवा और कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सीधे सेटों में जीत हासिल करके ऑल इंग्लैंड क्लब में दूसरे राउंड में जगह बनाई। छठी वरीयता प्राप्त अनिसिमोवा को नॉर्थ मैसेडोनिया की लीना ग्योर्चेस्का को 6-3, 6-2 से हराने में एक घंटे से थोड़ा अधिक समय लगा, जबकि प्लिस्कोवा ने वैलेंटोवा को एक घंटे 15 मिनट में 6-3, 6-4 से हराकर 2022 के बाद अपनी पहली विंबलडन मेन-ड्रॉ जीत हासिल की।
-
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में मंगलवार को पारी और 85 रन के अंतर से जीत दर्ज की। सिर्फ तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में मेजबान टीम के ओपनर इनोसेंट काइया ने बल्ले से जलवा बिखेरा, जबकि बांग्लादेशी खेमे से तैजुल इस्लाम ने हार के बावजूद अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।
-
उद्योग जगत के नेताओं ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी 2026 को मंजूरी मिलना एक दूरदर्शी कदम है, जो राजधानी में टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ निवेश, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और नवाचार को नई गति देगा। उनका मानना है कि यह नीति भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
-
अभिनेता अरशद वारसी टेक्नोलॉजी के मामले में खुद को बहुत कमजोर मानते हैं और कई बार सोशल मीडिया और स्मार्टफोन संभालने में गलती कर बैठते हैं। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।
-
एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी।
-
बिहार के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के साथ चल रहे कानूनी विवाद के मामले में 'खान सर' के नाम से चर्चित फैसल खान को मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट से अंतरिम राहत मिली।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।
-
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,478.67 और निफ्टी 80.50 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,865.75 पर था।
-
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ बातचीत शासन की सामान्य नीतियों के ढांचे में ही सम्पन्न हुई।
-
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 30 जून की सुबह से ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया है।
-
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 46 वर्षीय महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
-
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच कर रही भिवंडी पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस हाई प्रोफाइल परीक्षा घोटाले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने आरोपी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को पटना से गिरफ्तार किया है।
-
नीदरलैंड के कोच रोनाल्ड कोमैन ने मंगलवार को मोरक्को से पेनल्टी शूटआउट में टीम के हारने और फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बतौर कोच अपने भविष्य पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि वह अभी भी मॉन्टेरी स्टेडियम में आए परिणाम से उबर रहे हैं।
-
कलकत्ता हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने मंगलवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह राज्य में 4 जून को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद से राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट सौंपे।
-
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक 24 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर कार के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन (प्रेसिडेंशियल मेमोरेन्डम) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य वाहन मरम्मत को सस्ता और आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अपनी कारों की मरम्मत खुद करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, बिना अनावश्यक सरकारी प्रतिबंधों या बढ़ी हुई लागतों का सामना किए।
-
राजस्थान के करौली जिले में भोपर नदी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल करंट की चपेट में आ गई और उसमें अचानक आग लग गई।
-
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक और निजी पलों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीजियो पोस्ट की, जिसमें वह अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करती दिख रही हैं।
-
पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह पर उनके घर के रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है। रसोइए ने दोनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
-
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपने इंटरनेशनल म्यूजिक टूर 'अनस्टॉपेबल टूर' को लेकर चर्चा में हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए इस टूर के बाद श्रेया ने आईएएनएस से अपने अनुभव साझा किए और इसे अपने करियर के बड़े सफर की शुरुआत बताया।
-
राम मंदिर चढ़ावा में कथित गबन की जांच अब वित्तीय ऑडिट चरण में पहुंच गई है। अयोध्या पुलिस ने उन सात बैंकों से पिछले पांच वर्षों के बैंकिंग रिकॉर्ड मांगे हैं, जहां गिरफ्तार किए गए आठों आरोपियों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते संचालित हैं।
-
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। मंत्रालय ने बताया कि जीएसटीएटी पोर्टल पर बड़ी संख्या में अपीलें दाखिल होने के कारण आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
-
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों से जुड़े किस्से आज भी लोग बड़े ही दिलचस्पी से सुनते और पढ़ते हैं। ऐसी ही एक किस्सा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'मुझे जीने दो' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुनील दत्त अचानक लोगों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे।
-
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है।
-
पेरू की केको फुजीमोरी को हमेशा हारी हुई नेता के तौर पर पहचाना गया। तीन बार राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाई लेकिन हर बार मुंह की खाई, आखिरकार चौथी बार बाजी मार ली।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान दोहा में नई बातचीत से पहले परमाणु हथियार न बनाने के लिए सहमत हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका डिप्लोमैटिक और मिलिट्री दोनों तरह से आगे बढ़ रहा है।
-
बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.