लेटेस्ट - पेज 460
-
भारत में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में 54.7 रहा है, जो कि मार्च में 53.9 था। इसकी वजह नए ऑर्डर (निर्यात सहित) और रोजगार के अवसर में वृद्धि थी।
-
वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सकारात्मक हुई। सेंसेक्स 343.77 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।
-
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी में गिरावट का दौर जारी है और सोमवार को यह लाल निशान में खुले।।
-
असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गुवाहाटी में सियासी माहौल गर्म हो गया है। गुवाहाटी सेंट्रल सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया है।
-
पहली बार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पीछे चल रहे हैं, और उनके कई कैबिनेट सहयोगी भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, जो अपने गृह क्षेत्र में खुद भी चुनावी मुकाबले में हैं, ने कहा कि यह एक स्पष्ट रुझान है और उन्हें सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
-
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर के संकेत दिए हैं। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है।
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले एक घंटे की गिनती में भारतीय जनता पार्टी यहां बढ़त बनाए हुए है।।
-
ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद सुलह को लेकर अब तक कोई बात नहीं बन पाई है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के 14-पॉइंट वाले प्रस्तावित प्लान पर जवाब दिया है।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बीती रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार 4 मई की सुबह तक लगातार जारी रहा।
-
बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई, जहां गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पुल के पिलर नंबर 137 के पास एक हाइवा ट्रक के टकराने से नुकसान हुआ।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर "सुभाषितम" शीर्षक से एक विचारोत्तेजक संदेश साझा किया, जिसमें जबड़े पर काबू पाने और जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में कौशल, परिश्रम और करुणा जैसे मानवीय गुणों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।।
-
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली स्थिति भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
-
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। जमैका के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट की।
-
अमेरिका, होर्मुज स्ट्रेट से कमर्शियल जहाजों को निकालने के लिए सेना की मदद से एक बड़ा ऑपरेशन शुरू करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फंसे जहाजों को निकालने के लिए मानवीय मदद की घोषणा की है।
-
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
-
पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार घोषित किए जा रहे हैं। सोमवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है।
-
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाल ही में हुए जुबानी तनाव के बावजूद वह अमेरिका के साथ सहयोग नहीं छोड़ेंगे।।
-
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद सोमवार मतों की गिनती होगी। मतगणना शुरू होने से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।
-
तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार से शुरू हो रही है। कई चरणों में गिनती के साथ रुझान सामने आएंगे और दिन के अंत तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है।
-
तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के लगभग 25 करोड़ लोगों ने विधानसभा चुनावों में मतदान किया है। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि स्थानीय राज्य के गौरव और राष्ट्रीय लक्ष्यों के बीच एक बड़ा संघर्ष चल रहा है।
-
मेयोन ज्वालामुखी में रविवार को हुए विस्फोट के बाद हजारों लोगों को मनीला के दक्षिण वाले इलाकों से सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। ऐसा फिलीपींस की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया।
-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। 10 में से 6 मैच जीतकर जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि लगातार दूसरी हार के बावजूद पीबीकेएस शीर्ष पर मौजूद है।
-
अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ चल रहे विवाद को संभालने के तरीके का बचाव किया, जबकि बढ़ती ईंधन कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।।
-
ईरान ने अमेरिका के नौ-बिंदु प्रस्ताव के जवाब में अपने क्षेत्र के आसपास मौजूद अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी और हमले न करने की गारंटी की मांग की है। यह जानकारी रविवार को स्थानीय मीडिया ने दी।
-
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में रविवार रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग कार्ड के गोदाम में लगी।
-
भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ संजय सिंह ने विनेश फोगाट द्वारा सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर उठाई गई चिंताओं का जवाब दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महासंघ इसकी पूरी जिम्मेदारी ले रहा है।
-
असम विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को होनी है। इससे पहले राज्य में सुरक्षा और प्रशासन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मेट्रो फेज-5 (बी) के अंतर्गत बनाए जाने वाले नए कॉरिडोर की घोषणा की। दिल्ली मेट्रो के इस फेज में कुल 7 कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
-
बस्तर मंडल में माओवादियों के बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण के बाद, सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों द्वारा छोड़े गए गुप्त ठिकानों और प्रतिबंधित सामानों का पता लगाने के लिए पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।।
-
बेंगलुरु स्थित एक निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई द्वारा विकसित उपग्रह 'मिशन दृष्टि' रविवार को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। 'मिशन दृष्टि' के सफलतापूर्वक लॉन्च पर अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने खुशी जताई है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.