लेटेस्ट - पेज 81
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निवेश आकर्षित करने और 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में भागीदारी को मजबूत करने के मकसद से अपने विदेशी दौरे के अमेरिकी चरण की शुरुआत की।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
भारत ने घरेलू सरजमीं पर हो रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत की है। सोमवार को आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स के अपने शुरुआती राउंड के मैच से हटने के बाद भारत के एम आर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 32 में पहुंच गए हैं।
भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह आर्मेनिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के तहत वह आर्मेनिया की राजधानी येरेवान पहुंचे।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में विकसित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, भोगापुरम से सोमवार आधी रात के बाद वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। इसके साथ ही विशाखापट्टनम हवाईअड्डे (आईएनएस डेगा) के सिविल एन्क्लेव से संचालित होने वाली सभी व्यावसायिक उड़ानें नए हवाईअड्डे पर स्थानांतरित कर दी गईं और दशकों पुराना विशाखापट्टनम एयरपोर्ट वाणिज्यिक विमानन इतिहास का हिस्सा बन गया।
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारे को लेकर हुए विवाद पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद करने का फैसला किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि जल्द ही एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो यह तय करेगी कि 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने में देश का बैकिंग सेक्टर क्या भूमिका निभा सकता है।।
सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पुर्तगाल के क्वालीफायर जैमे फारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को शिकस्त दी।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार की आधी रात लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और खराब शॉट लेकर पवेलियन लौटे।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उनके सांसद राजीव राय पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पानी की टंकी से जुड़े एक घटनाक्रम को लेकर सांसद पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया।
झारखंड सरकार और रांची में आंदोलनरत छात्रों के बीच वार्ता से पहले देवेंद्र नाथ महतो ने समाधान की उम्मीद की है। उन्होंने कहा कि छात्र और सरकार मिलकर एक ऐसा समाधान लेकर आएं कि आगे पेपर लीक न हो।
बिहार सरकार ने सोमवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई नेताओं ने दुख जताया है।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच भारतीय कमोडिटी बाजार में सोमवार के सत्र में कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। इस बीच, पीले धातु (सोने) और सफेद धातु (चांदी) की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच सोमवार को एक बार फिर वार्ता होगी। आंदोलन के 24वें दिन दोपहर दो बजे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के चार मंत्रियों का समूह जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करेगा।
दिनभर दफ्तर में घंटों कंप्यूटर पर काम करने से हमारी रीढ़ की हड्डी कमजोर होना एक आम समस्या है। ऐसे में योग हमारे लिए संजीवनी का काम कर रहा है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने 40 की उम्र पार कर ली है। अभिनेत्री ने अपनी उम्र से जुड़े पड़ावों को मजेदार अंदाज में समझाते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 40 के बाद भी लाइफ फुल ऑन मस्ती और वाइब्स से भरी होती है।
बॉलीवुड के अनुभवी और दिग्गज अभिनेता गजराज राव हाल ही में रंगमंच अभिनेता विनय पाठक का अभिनय देखने के लिए गए थे। सोमवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए विनय पाठक के अभिनय की जमकर सराहना करने के साथ बताया कि वे लगातार दो दिन से थिएटर में नाटक देखने जा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में और गुजरात में सोमवार सुबह आग लग गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पर लिया है। पहली आग पश्चिमी दिल्ली के राघुबीर नगर इलाके में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद एक गोदाम में भीषण आग लग गई।
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने हाल ही में उद्घाटित बैराबी–सैरांग रेलवे लाइन, इसके प्रस्तावित विस्तार को जोरिनपुई तक और कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को ऐसे संभावित गेम-चेंजर बताया है। यह योजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक संभावनाओं को पूरी तरह बदल सकते हैं।
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर सरनेम के पीछे की दिलचस्प कहानी बताकर दर्शकों को हैरान कर दिया। मेगास्टार ने बताया कि कैसे उनके पिता, मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन ने बचपन से ही जाति व्यवस्था को नकार दिया था और परिवार का सरनेम "बच्चन" चुना था।
भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह पर रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी घायल हो गए। हमले में संयंत्र की कई महत्वपूर्ण उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते प्लांट में उत्पादन गतिविधियों को आंशिक रूप से रोकना पड़ा है।
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
गोरखपुर के कैंट इलाके में रविवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों चेन स्नेचरों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज अगले एक सप्ताह तक राहत भरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग की स्थानीय पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 17 से 22 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के बाहर अचानक भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब 10 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ की घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दुख जताया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


