Andhra Pradesh
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विशाखापत्तनम में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ब्रिक्स देशों के बैठक के अवसर पर आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' का यह संस्करण विशेष रहा।
भारत, अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत शनिवार से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों और खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।।
विशाखापत्तनम के एक निजी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक की पिटाई के कारण छह वर्षीय छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि होमवर्क न करने पर शिक्षक ने थप्पड़ जड़े थे।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में विकसित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, भोगापुरम से सोमवार आधी रात के बाद वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। इसके साथ ही विशाखापट्टनम हवाईअड्डे (आईएनएस डेगा) के सिविल एन्क्लेव से संचालित होने वाली सभी व्यावसायिक उड़ानें नए हवाईअड्डे पर स्थानांतरित कर दी गईं और दशकों पुराना विशाखापट्टनम एयरपोर्ट वाणिज्यिक विमानन इतिहास का हिस्सा बन गया।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, भोगापुरम से रविवार आधी रात से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।।
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को चिट फंड घोटाले के मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता मल्ला विजय प्रसाद से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भोगापुरम में विकास परियोजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
केंद्र में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंध्र प्रदेश में भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (डीएससी) में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने राज्य के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक कार की लॉरी से टक्कर के बाद कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोलकाता-चेन्नई नेशनल हाईवे पर पेंडुरथी और आनंदपुरम के बीच गांडीगुंडम के पास हुई।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभाजन के करीब 12 साल बाद वक्फ संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर लंबा विवाद समाप्त हो गया है। तेलंगाना राज्य वक्फ बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड को राज्य की वक्फ संपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड सौंप दिए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


