Bihar - Page 13
भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को बिहार के गयाजी में 'बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट' में बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की है। इस अवसर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे।
बिहार के सीवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास ज्ञात आय से करीब 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास एक संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे।
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू करबिगहिया निवासी किराना दुकानदार बंटी कुमार के कथित अपहरण के विरोध में लोगों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करबिगहिया इलाके में आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता गुलाम रसूल बलियावी ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को भंग किए जाने पर आपत्ति जताई है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के वैज्ञानिकों ने आम की बेकार समझी जाने वाली गुठलियों का उपयोग कर पाउडर और बटर ऑयल तैयार करने की नई तकनीक विकसित की है।
बिहार के गोपालगंज जिले में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की दौड़ लगाने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित तिलंगही मैदान की है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने दिवंगत नेता राम विलास पासवान की 80वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए भारत रत्न देने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान का जिक्र किया, जबकि पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव और संगठन के विस्तार को लेकर भी अपनी रणनीति साझा की।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू सिंह को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 में नए साल की पूर्व संध्या पर हुई जश्न में गोलीबारी की एक जानलेवा घटना के मामले में चार साल की सजा सुनाई है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


