Bihar - Page 11
वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए 'बिहार बंद' का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं।
शुक्रवार को बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज ब्लॉक के संगोवर गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बिहार के भोजपुर जिले के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार ने प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार को उनके पद से हटाकर पटना मुख्यालय अटैच (क्लोज) कर दिया गया है।
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को राजनीतिक तनाव उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
आज के दौर में जब इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, तब भी रेडियो की अपनी एक खास पहचान है। देश के दूर-दराज इलाकों तक खबरें, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाने वाला रेडियो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को अपना जन्मदिन परिवार और समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार के साथ केक काटा और उनका आशीर्वाद लिया।
बिहार के जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था के क्षेत्र में रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो (रिवर लिंक) परियोजना का उद्घाटन किया।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा कारतूस बनाने में प्रयुक्त मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सहरसा जिले में शुरू की गई पिंक बस सेवा को महिलाओं का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। बस सेवा शुरू होने के बाद महिला यात्रियों ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि रोजाना आने-जाने में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


