Bihar
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की कथित हत्या के मामले में उनकी मां द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित परिवाद में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसी परिवाद के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेकर औपचारिक रूप से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। पटना स्थित बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित 10 विधान परिषद सदस्यों को सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को अपना 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजद अध्यक्ष लालू यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
बिहार के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के साथ चल रहे कानूनी विवाद के मामले में 'खान सर' के नाम से चर्चित फैसल खान को मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट से अंतरिम राहत मिली।
बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड स्थित होरलपट्टी गांव के प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।
बिहार के बेगूसराय जिले में दो स्कार्पियो गाड़ियों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 10 युवक चोटिल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व डीजीपी अभयानंद ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसडीएम की मौजूदगी समझ से परे है।
बिहार के भोजपुर में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा हुया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के पास उपलब्ध पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि भरत तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं।
बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार से लंबे समय तक जुड़ा रहा पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


