Bihar
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि एफआईआर में चंपत राय का नाम शामिल नहीं है, जिसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।
बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे-31 पर जुराबगंज के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी दस लोग घायल हो गए।
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस के कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले की न्यायिक जांच गुरुवार से शुरू हो गई। राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बिलौटी गांव पहुंची और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी को पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है। विभाग ने नोटिस की प्राप्ति के सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया है।
राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भरत तिवारी कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में बिहार सरकार द्वारा न्यायिक जांच के आदेश पर सवाल उठाते हुए इसे 'जनाक्रोश को ठंडा करने की कवायद' करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्नान करने गई पांच बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा में बहकर लापता हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में लिखित शिकायत देकर नकद राशि और अन्य कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।।
बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली द्वारा 21 जून को देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसके प्राइवेट पार्ट से गोली तथा पत्थर जैसी वस्तुएं मिलने के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुवार को वरीय पुलिस अधिकारी अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


