Bihar - Page 5
बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। कटैया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई किनारे बजरंगबली मंदिर के पास झूलन पूजा के दौरान कीर्तन कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया।
बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुलाकात की। उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को विस्तार से सुना।
पटना में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हुस्नारा खातून नामक महिला का आरोप है कि उसे खान सर से जान का खतरा है और इसी आशंका के चलते उसने पुलिस थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।
पटना में मंगलवार को बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा को सिंगल-स्टेज करने और नेगेटिव मार्किंग हटाने जैसी मांगों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा।
बिहार की राजधानी पटना में विभिन्न छात्र संगठनों का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए हैं और लोक भवन मार्च के लिए तैयार हैं।
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है। नौगछिया इलाके में कजिकोरैया-राघोपुर सीमांत तटबंध रविवार-सोमवार देर रात के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर ध्वस्त हो गया।
बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक गांव राघोपुर में सोमवार देर रात करीब तीन बजे राघोपुर-नरकटिया तटबंध में कटाव हो गया। तटबंध जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय के समीप कटा, जिसके बाद आसपास के इलाकों में पानी तेजी से फैलने लगा।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा एनएच-727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग के बनकटवा के समीप हुआ।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास और वित्तीय हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बिहार के भागलपुर स्थित अजगैबीनाथ गंगाधाम सुल्तानगंज में लगने वाला एक महीने का श्रावणी मेला सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बल्कि अरबों रुपये के कारोबार का महाकुंभ भी है। यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था की मुख्य रीढ़ बन चुका है, जिससे हजारों परिवारों को पूरे साल की जीविका मिलती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


