Bihar - Page 6
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बिहार के 11 लाख 18 हजार 937 गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की स्वीकृति की घोषणा की। इन आवासों के निर्माण के लिए 13,427 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हरसिद्धि थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी ही मां की चाकू से हत्या कर दी और घटना को अपहरण तथा लूट का रूप देने के लिए चार अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी।
बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार सुबह बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई विशेष निगरानी अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई।
बिहार में परीक्षा व्यवस्था, कथित पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों-युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार को पटना में लोक भवन मार्च निकाला गया। जेपी गोलंबर से शुरू हुए इस मार्च में बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
बिहार में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बुधवार को राजभवन तक मार्च करेगी ताकि राज्य सरकार पर दबाव बनाया जा सके और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों और युवाओं की शिकायतों को उठाया जा सके।।
बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी है, लेकिन छात्र नेताओं ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी अन्य मांगें जारी रखने की बात कही है। पटना के गर्दनीबाग में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर शुरू हुए ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ के बीच बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी किया।
बिहार सरकार ने सोमवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई नेताओं ने दुख जताया है।
बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के बाहर अचानक भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब 10 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ की घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दुख जताया है।
बिहार के लखीसराय जिले में मंदिर के बाहर भगदड़ से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 12 से अधिक लोग इस घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


