Patna - Page 12
-
जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आस्था पर हमला करने का किसी को अधिकार नहीं है।
-
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुर पुलिस ने एक एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर भरत तिवारी को गोली मारने का आरोप है।
-
बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वोट डाला। मतदान के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत का दावा करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, कार्यकर्ता आधारित राजनीति और स्थानीय जुड़ाव के पक्ष में मतदान कर रही है।
-
बिहार के मोतिहारी में बुधवार को बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (बीपीएसएससी) की ओर से आयोजित 'अधिनायक अनुदेशक' (कमांडेंट इंस्ट्रक्टर) भर्ती परीक्षा के दौरान एक छिपे हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल करने की कोशिश का मामला सामने आया।।
-
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर असम और बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा और गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा।।
-
बिहार पुलिस मुख्यालय ने 25 जुलाई को विभिन्न छात्र संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र-युवा संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन और बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर जानकारी जारी करते हुए सोमवार को बताया कि राज्यभर में कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया।
-
जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजप्रताप यादव को बिना किसी वैध आधार के गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तारी के बाद भी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
-
'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना में पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके थे।
-
वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए 'बिहार बंद' का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं।
-
शुक्रवार को बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज ब्लॉक के संगोवर गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.