New Delhi - Page 211
कुवैत की यात्रा पूरी करने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ओमान पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने अपने 'यूजरनेम' फीचर को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले व्हाट्सऐप भी सरकार को अपना जवाब सौंप चुका है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा, लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता को पहले ही चुकाई गई रकम को ध्यान में रखते हुए उनकी सजा और जुर्माने को कम कर दिया।।
म्यूचुअल फंड सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) इनफ्लो जून में तीन महीनों के उच्चतम स्तर 31,781 करोड़ रुपए रहा है। इसमें मासिक आधार पर 3 प्रतिशत और सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
चुनाव आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रमुख आंकड़े जारी किए हैं। आयोग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पूरी पारदर्शिता के साथ सभी पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र लोगों के नाम हटाना है।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।।
भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने ऑस्ट्रेलिया के आईपी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से संबंधित कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इस दौरान, एजेंसी ने लगभग 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज संग मिलकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं और ऐलान किए।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ई10 से ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) की तरफ बदलाव वर्षों के जांच, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ विचार-विमर्श और जमीनी परीक्षण का परिणाम है। साथ ही, कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया उनकी सरकार में नहीं, बल्कि पिछली सरकारों के दौरान हुई थी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


