New Delhi - Page 210
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े मामले में 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच (कुर्क) की हैं।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भविष्य अब विकास, पर्यटन, लोकतंत्र, विश्वास और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा है, न कि अलगाववाद की पुरानी राजनीति से।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की मांग में सुधार शुरू हो गया है। मई में तेल की मांग घटकर 9.79 करोड़ बैरल प्रतिदिन (97.9 मिलियन बैरल प्रतिदिन) रह गई थी, जो एक साल पहले की तुलना में 53 लाख बैरल प्रतिदिन कम थी।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को नौ नोटिस जारी किए हैं। खाद्य नियामक ने शनिवार को बताया कि इन शिकायतों में एक्सपायर्ड, सड़े-गले, खराब, दूषित और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित खाद्य उत्पादों की सप्लाई किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ाई। शनिवार को सभी 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। स्पेन की इस जीत के नायक मिकेल मेरिनो रहे, जिन्होंने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैच के 88वें मिनट में विजयी गोल दागा।
दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने एआई कंपनी ओपनएआई और उसके हार्डवेयर प्रमुख के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है। एप्पल ने आरोप लगाया कि ओपनएआई ने सुनियोजित तरीके से उसके आने वाले प्रोडक्ट्स से जुड़ी गोपनीय जानकारी, डिजाइन और तकनीकी दस्तावेज हासिल करने की कोशिश की।
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले की गहन तलाशी ली।
शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 1998 के दतिया कोऑपरेटिव रूरल डेवलपमेंट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) धोखाधड़ी मामले में अपनी सजा को चुनौती दी थी। इस फैसले से मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के तय कार्यक्रम के अनुसार होने का रास्ता साफ हो गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


