New Delhi - Page 309
सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज के 'पॉक्सो' मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत दी है। अदालत ने नाबालिगों के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा।
एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी और लू के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन देर शाम शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। उन पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा की कथित दहेज मौत के मामले में कार्रवाई की गई है।
हैदराबाद से जगदलपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7104 को गुरुवार को खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से वापस हैदराबाद लौटना पड़ा। विमान में कुल 79 यात्री सवार थे।
फीफा विश्व कप 2026 में करिश्मा करने की तैयारी कर रही ब्राजील की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड नेमार का विश्व कप के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है।
भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार की शाम को राहत मिली। राजधानी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।
गर्मियों के मौसम में मिलने वाला शहतूत स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल माना जाता है। इसके मीठे और रसीले फल लोगों को खूब पसंद आते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शहतूत फल के साथ ही इसकी पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती हैं।
गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हल्का भोजन देना बेहद जरूरी होता है। तेज गर्मी में तला-भुना और भारी खाना न केवल पाचन पर असर डालता है, बल्कि शरीर में सुस्ती और थकान भी बढ़ा सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम भारत में जारी भीषण और गंभीर लू से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट शुरू होगी, जबकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर बना रह सकता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


