New Delhi - Page 368
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की।
ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच बीते 24 घंटे में हमलों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।
भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की निंदा की, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए। साथ ही तुरंत नागरिकों और नागरिक ढांचों को निशाना बनाने पर रोक लगाने की अपील की।
दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, एक कारतूस, चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
ट्विटर में हिस्सेदारी को लेकर 2022 के मामले में दिग्गज टेक्नोलॉजी कारोबारी एलन मस्क यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए तैयार हो गए है।।
भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जमैका के दौरे पर अपने समकक्ष कामिना जे स्मिथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला सोमवार की शाम मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। एमआई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए एलएसजी को 6 विकेट से हराया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर शिप मूवमेंट से जुड़े हालात में कुछ देशों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का जिक्र किया है। उन्होंने इस मामले में दक्षिण कोरिया को भी शामिल होने की बात कही है।
पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह यानी नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में स्थिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23,40,406 करोड़ रुपए हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


