Delhi - Page 172
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है।
नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा है कि छात्रों पर पड़ा मानसिक दबाव बेहद गंभीर है और कई लोग इसे केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता से जुड़ी मौतें मान रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस पोस्ट को भ्रामक बताया जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के पीछे किसी विदेशी ताकत, पाकिस्तान या चीन की भूमिका से इनकार कर दिया है।।
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण 30,000 भारतीय सेना के जवानों ने इस्तीफा दे दिया है, पीआईबी ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। शनिवार को पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स एक एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो फैला रहे हैं, जिसे झूठे तरीके से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि से जोड़कर पेश किया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उनकी बीमारी आंदोलन की राह में रुकावट नहीं बनेगी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध खरीद, भंडारण और आपूर्ति में शामिल एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करके एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 19.70 लाख से ज़्यादा ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम टैबलेट, कैप्सूल (470.686 किलोग्राम) और एक टाटा सफारी को बरामद किया है।
भारत की अनाहत सिंह इतिहास रचने से बस एक जीत दूर हैं। मिस्र की बारब सामेह को चार गेम में हराकर वह पिछले 21 साल में वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर बड़ा बयान दिया है। छात्रों के सुझावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सुझावों से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाना चाहिए।
आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कर्णपीड़ासन को एक महत्वपूर्ण योगासन माना जाता है।
दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई की झड़पों के मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि कुछ लोगों ने भीड़ को बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने के लिए उकसाया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


