Delhi - Page 174
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा कर एकजुटता व्यक्त की।।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक के विरोध-प्रदर्शन, नीट पेपर लीक, जेएनयू की एडवाइजरी और संसद में पेश किए गए 'वंदे मातरम' से जुड़े विधेयक सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि लंबे समय से जारी विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो सके।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है।।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मातृत्व, भारतीय संस्कृति और समाज में बदलते मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मातृत्व केवल परिवार तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि सृष्टि के निर्माण, विकास और पालन-पोषण का मूल आधार है।
रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की रोमानिया की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों के 80 साल पूरे होने के अवसर पर 2028 को ‘भारत-रोमानिया इनोवेशन वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान तीन महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक व्यक्ति के वीडियो में किए गए दावों को गलत बताया। इस वीडियो में व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए सब इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ दी है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि देशभर में 2 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को 'सक्षम आंगनवाड़ी' के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण और प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी वेस्ट बैंक में हुए आतंकी हमलों के बाद सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों, उन्हें मदद पहुंचाने वालों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पेपरलीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में बड़ा बदलाव करने वाली है। बताया जा रहा है कि एजेंसी से जुड़े 47 लोगों को हटा दिया गया है और इसमें से कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


