Delhi - Page 227
चुनाव आयोग ने मीडिया और संचार अधिकारियों की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को दूसरी एकदिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस सम्मेलन में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारी, सोशल मीडिया नोडल अधिकारी, जिला मीडिया नोडल अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) और जनसंपर्क विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 260 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरे के साथ भारत का ध्यान अब हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति की ओर और ज्यादा बढ़ेगा।
किडनी की बीमारी और डायलिसिस की स्थिति में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर से कई ऐसे मिनरल्स बाहर नहीं निकल पाते जो सामान्य रूप से यूरिन के जरिए निकल जाते हैं।
भारत का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि यह परियोजना देश में बनने वाले भविष्य के सभी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए एक मानकीकृत मॉडल (स्टैंडर्ड टेम्पलेट) का काम करेगी।
भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) के इस्तेमाल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ई20 ईंधन को लेकर पानी की खपत, खाद्य सुरक्षा, वाहन के प्रदर्शन, इंजन की सुरक्षा और पर्यावरण पर इसके प्रभाव जैसे कई दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं।
केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के सामने आने के बाद कड़ा रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) को मेटा के अधिकारियों को तलब करने के निर्देश दिए हैं।
हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) को लंबे समय से दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं का बड़ा कारण माना जाता रहा है। डॉक्टर हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना जरूरी है, क्योंकि यह अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ता रहता है।
वर्षा ऋतु का मौसम अपने साथ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इसी समय शरीर के अंदर कई बदलाव भी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में पाचन शक्ति, यानी जठराग्नि, थोड़ी कमजोर हो जाती है, इसलिए जो भी हम खाते-पीते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।
म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोपों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जांच किए जा रहे छह विदेशी नागरिकों (पांच यूक्रेनी नागरिक और एक अमेरिकी नागरिक) की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 1 अगस्त तक बढ़ा दी।।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावों को पूरी तरह भ्रामक और वैज्ञानिक तथ्यों से परे बताया है। मंत्रालय ने कहा कि ई20 पेट्रोल वाहनों के लिए नुकसानदायक होने, प्रदूषण बढ़ाने, इंजन खराब करने या एथेनॉल उत्पादन में अत्यधिक पानी की खपत जैसे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


