Delhi - Page 228
भारत के 7 स्टार्टअप्स को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) समर्थित फिक्की-मर्सिडीज-बेंज भारत इनोवेशन एंड बिजनेस आइडियाज चैलेंज प्रोग्राम के तहत फंडिंग के साथ-साथ संरचित मेंटरशिप और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप्स की तेजी से वृद्धि सुनिश्चित करना और उन्हें निवेश के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।
इस्लामी क्रांति के दिवंगत नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने भारतीय धार्मिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान पहुंचा। तेहरान के इमाम खुमैनी मोसल्ला में शुक्रवार को यह कार्यक्रम रखा गया, जहां विदेशी गणमान्य लोगों ने दिवंगत खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम के सिलसिले में 30 जून को ओडिशा और राजस्थान में सात जगहों पर तलाशी अभियान चलाया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक विवादित यूट्यूब वीडियो को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार की ग्रिवांस अपीलीय समिति (जीएसी) को वीडियो हटाने से जुड़ी अपील पर 15 दिनों के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है।
नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक पी-8आई विमान अमेरिका के हवाई द्वीप स्थित होनोलूलू पहुंच गया है। भारतीय नौसेना का यह विमान यहां दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री युद्धाभ्यासों में से एक ‘रिम ऑफ द पैसिफिक’ (रिमपैक) 2026 में हिस्सा लेगा।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आधार ऐप पर ईमेल आईडी निशुल्क अपडेट होने की सुविधा एक जुलाई से शुरू होने के बाद पहले दो दिनों में 2.5 से अधिक ईमेल अपडेट हुए हैं।
केंद्र सरकार ने सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा को दूर से स्विच ऑफ करने वाले ऐप 'बीएटी बीएमएस' को गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी सूत्रों की ओर से शुक्रवार को दी गई।
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शुक्रवार को नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद भारत से रवाना हो गईं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच साझेदारी को साझा लक्ष्यों की ओर बढ़ावा मिला।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए।
दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून की प्रभावी एंट्री के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


