Delhi - Page 255
-
दिल्ली की लंबे समय से प्रतीक्षित वजीराबाद जल आपूर्ति सुधार परियोजना ने एक कदम आगे बढ़ाया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) की स्क्रीनिंग कमेटी ने 2,574 करोड़ रुपए की एशियाई विकास बैंक (एडीबी) समर्थित परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
-
भारत सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के लिए भारत में प्रवेश को और अधिक आसान बनाने के उद्देश्य से 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स को अधिसूचित किया है। इनमें 9 नए लैंड पोर्ट्स और 2 नए हवाई अड्डे शामिल हैं।
-
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दिन का तापमान कम हुआ है और पूरे इलाके में मौसम सुहाना हो गया है।
-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार, यूजीसी-नेट जून 2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी (प्रोविजनल आंसर की) इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
-
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार भारतीय विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही महिला पायलटों की हिस्सेदारी के मामले में वैश्विक औसत से काफी आगे है और अब इस सफलता को विमानन क्षेत्र के अन्य विभागों तक भी विस्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।
-
भारत का 1,847 बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (जिन्हें अभी बनाया जा रहा है) पर पूंजीगत खर्च जून, 2026 तक 21.97 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह केंद्र सरकार द्वारा बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए निर्धारित किए गए 40.54 लाख करोड़ रुपए के कुल निवेश का 54 प्रतिशत से अधिक है।
-
साइबर पुलिस स्टेशन शाहदरा ने स्टॉक ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए ओडिशा से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। स्टॉक मार्केट, आईपीओ में निवेश के बहाने शिकायतकर्ता से 4.75 लाख की धोखाधड़ी की गई थी।
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए गेम्स में देश की झोली में कुल 39 मेडल आए।
-
आधुनिक जीवनशैली में सुकून और ताजगी की तलाश के लिए योग से बेहतर और कोई उपाय नहीं हो सकता है। योगासन पद्धति में भेकासन एक ऐसा आसन है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया गया है।
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुलाकात की। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली सीमा कालीरमन से भी पीएम मोदी मिले।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.