Delhi - Page 276
-
संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और अन्य नेताओं ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।
-
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच ने सोमवार को बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की विस्तार से समीक्षा की।
-
दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जीटीके रोड से हिरनकी पुश्ता रोड के बीच हुई एक मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना/नवीन बाली गैंग के एक कथित सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।।
-
चालू कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में शीर्ष सात प्रमुख बाजारों में कुल लीजिंग 10.5 प्रतिशत बढ़कर 62.7 लाख वर्ग फुट पहुंच गई है और यह भारत के रिटेल क्षेत्र में चार वर्षों में छमाही आधार पर लीजिंग का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की पुष्टि की। स्मिथ का कार्यकाल दो साल का होगा।
-
मंगलवार को भी राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ ही देर बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
-
सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी नीचे हैं, लेकिन इनमें हर सप्ताह तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में अब अधिक रिटेल निवेशक एकमुश्त बड़ी खरीदारी करने के बजाय पेटीएम गोल्ड जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए छोटी-छोटी और नियमित खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
-
शरीर को स्वस्थ रखने की बात आती है तो ज्यादातर लोग दिल, फेफड़ों और वजन पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन किडनी की सेहत अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, जबकि किडनी शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जो बिना रुके हर दिन अपना काम करती रहती है। यह खून को साफ करने, शरीर में मौजूद बेकार पदार्थों को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है।
-
मंगलवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही स्थगित करनी पड़ी। दरअसल राज्यसभा में विपक्ष ने मंगलवार राम मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन में अपारदर्शिता तथा गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।
-
प्रधानमंत्री आवास की ओर किसी भी प्रस्तावित मार्च को रोकने और हाई-सिक्योरिटी इलाकों में प्रदर्शन के लिए स्पष्ट नियम बनाने की मांग को लेकर देशभर के सैकड़ों वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन एडवोकेट संकेत गुप्ता के जरिए भेजा गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.