Delhi - Page 275
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।
केईएम अस्पताल की थर्ड-ईयर छात्रा सेजल पवार को उनके एक बयान से उपजे विवाद के बाद 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया है। कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में दिए एक बयान के बाद एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार विवादों में हैं और अब अस्पताल प्रशासन ने उनके बयान के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा ने दिग्गज शूटर (निशानेबाज) और कोच रहे जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अवनि ने कहा कि वह एक ऐसे इंसान के जाने से बहुत दुखी हैं, जिसने भारतीय शूटिंग में अहम भूमिका निभाई।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही है।
दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति दे दी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हुए। वहां उनका कूटनीतिक कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग पर खास जोर देना शामिल है।
विश्व योग दिवस 2026 अब बस 8 दिन दूर है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस बार के योग दिवस का मुख्य विषय ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ रखा है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने शिप के कैप्टन से सीधे बात करने के बाद साफ किया कि क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


